Sports

ओस्लो , नॉर्वे ( निकलेश जैन ) नॉर्वे शतरंज 2026 में नौवे राउंड में एक बार फिर भारत के दोनों खिलाड़ी आर प्रज्ञानन्दा और विश्व चैंपियन डी गुकेश का आमना सामना हुआ और इस बार प्रज्ञानन्दा नें गुकेश को मात देते हुए ख़ुद को खिताब जीतने की बेहद मजबूत स्थिति में खड़ा कर लिया है । यह प्रज्ञानन्दा का लगातार पाँचवाँ निर्णायक मुकाबला रहा ,पाँचवें राउंड में वह गुकेश से और छठे राउंड में वेस्ली सो से हारे थे पर उसके बाद उन्होंने फ्रांस के अलीरेजा फ़िरोज़ा ,नॉर्वे के विश्व नम्बर एक मैगनस कार्लसन और हमवतन डी गुकेश को हराकर 9 अंक हासिल किए और कुल 15 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुँच गए है और अब आख़िरी राउंड में उनका सामना जर्मनी के विंसेंट केमर से होगा वहीं 15.5 अंकों के साथ सबसे आगे चल रहे वेस्ली का सामना अलीरेजा से होगा , गुकेश के ख़िलाफ़ काले मोहरो से निम्जो इंडियन ओपनिंग खेल रहे प्रज्ञानंदा नें गुकेश की प्यादे की एक ग़लत चाल का फ़ायदा उठाते हुए बढ़त बनाई और सिर्फ़ 34 चालों में जीत दर्ज की वहीं अन्य बाज़ियों में वेस्ली सो नें टाईब्रेक में कार्लसन को पराजित कर दिया जबकि अलीरेजा नें विंसेंट को मात देते हुए ख़ुद को तकनीकी तौर पर खिताब की दौड़ में बनाये रखा है , रोचक बात यह है की पाँच बार के विश्व चैंपियन कार्लसन और वर्तमान विश्व चैंपियन डी गुकेश अंतिम राउंड में जब टकरायेंगे तब यह बाजी इस बात के लिए हो सकती है की कौन आख़िरी स्थान पर समाप्त करेगा .