ओस्लो , नॉर्वे ( निकलेश जैन ) नॉर्वे शतरंज 2026 में अब हर एक राउंड खिताब की दौड़ को रोमांचक कर रहा है , जीतने पर मिलने वाले 3 अंक के कारण हर राउंड में अंक तालिका में बदलाव हो रहे है और आख़िरी 4 राउंड में लगातार जीत किसी को भी खिताब दिला सकती है , छठे राउंड में एक बार फिर परिणामों से रैंकिंग बिल्कुल बदल गई , भारत के वर्तमान विश्व चैंपियन डी गुकेश को एक राउंड पहले मिली जीत के ठीक बाद उनके विश्व चैंपियनशिप के सहयोगी विंसेंट केमर से हार का सामना करना पड़ा वहीं प्रज्ञानंदा को यूएसए के वेस्ली सो नें हराकर एक बार फिर पूरे 3 अंक हासिल किए और वह अब अंक तालिका में 11.5 अंकों के साथ एकल बढ़त बना ली है , पहले चरण में गुकेश नें विंसेंट को और प्रज्ञानंदा नें वेस्ली को टाईब्रेक में मात दी थी , वहीं विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैगनस कार्लसन नें फ्रांस के अलीरेजा को मात देते हुए पहले राउंड में मिली अपनी हार का हिसाब तो बराबर किया ही साथ ही वह अब 7.5 अंकों के साथ चौंथे स्थान पर पहुँच गए है , अलीरेजा 10 अंकों के साथ दूसरे तो विंसेंट 8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है ,6.5 अंकों के साथ गुकेश पाँचवें तो प्रज्ञानन्दा 6 अंकों के साथ छठे स्थान पर है , पर प्रतियोगिता का प्रारूप ऐसा है की लगातार दो जीत से कोई भी खिलाड़ी खिताब की दौड़ में शामिल हो सकता है .
महिला वर्ग में भी छठा राउंड भारत के लिए बहुत अच्छा नहीं बीता सबसे आगे चल रही दिव्या देशमुख को वर्तमान विश्व महिला चैंपियन जू वेंजुन नें मात देते हुए 8.5 के साथ दूसरे स्थान पर पहुँचा दिया जबकि भारत की कोनेरू हंपी को टाईब्रेक में मात देकर कजाकिस्तान की बिबिसारा आसुबयेवा 9.5 अंकों के साथ पुनः सबसे आगे निकल गई है वहीं वेंजूंन अब 8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है .