स्पोर्ट्स डेस्क : श्रीलंका ए ने सोमवार को दंबुला में खेले गए रोमांचक ट्राई-सीरीज मैच में सुपर ओवर में इंडिया ए को हराकर जीत दर्ज की। श्रीलंका के तेज गेंदबाज कुगाथास मैथुलन ने दबाव में भी संयम बनाए रखा और खतरनाक भारतीय जोड़ी वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे के खिलाफ 16 रनों का बचाव करते हुए भारत को 9 रन पर रोक दिया। हैरानी की बात यह थी कि सुपर ओवर की पहली गेंद वैभव सूर्यवंशी ने नहीं बल्कि सूर्यांश शेडगे ने खेली जोकि भारत की हार का कारण हो सकता है।
मैनेजमेंट ने नहीं दिखाया सूर्यवंशी पर भरोसा
भारत से मिले 266 रनों के लक्ष्य के बीच श्रीलंका ने 50 ओवर में 265/9 का स्कोर बनाया। इसके बाद मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ जहां 17 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शेडगे ने पहली गेंद खेली और 2 रन लिए। इसके बाद दूसरी गेंद पर भारत को कोई रन नहीं मिला जिससे दबाव और बढ़ा। तीसरी गेंद पर शेडगे ने एक रन लिया और स्ट्राइक सूर्यवंशी के पास गई। चौथी गेंद पर सूर्यवंशी ने 2 रन लिए। पांचवीं गेंद पर सूर्यवंशी ने चौका जड़ा। लेकिन इस दौरान मैच भारत के हाथ से निकल चुका था। अंतिम गेंद पर कुगाथास मथुलन ने कोई रन नहीं दिया और श्रीलंका जीत गया।
अब सवाल यह खड़ा होता है कि अगर मैनेजमेंट ने शेडगे की जगह सूर्यवंशी को मौका दिया होता या उन पर भरोसा दिखाया होता तो परिणाम कुछ और हो सकता था क्योंकि सूर्यवंशी IPL में धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर चुके थे। हालांकि इस सीरीज में उनका बल्ला उस हिसाब से नहीं चला जिस तरह अकसर हम देखते हैं। हालांकि इस दौरान सूर्यवंशी एक समझदार बल्लेबाज की तरह नजर आए हैं जिन्होंने समझादरी से शार्ट्स खेले हैं।
सुपर ओवर में अरशद खान का एक्ट्रा रन लुटाना
अरशद खान ने आखिरी ओवर में भले ही शानदार गेंदबाजी की और मात्र 4 रन दिए जिससे टीम हारने से बची। लेकिन सुपर ओवर में जहां एक-एक रन किमती होता है उन्होंने दूसरी गेंद वाइड फेंकी जबकि छठी गेंद कमर से ऊंची फेंकी जिस पर छक्का लगा और एक एक्ट्रा रन मिला और इसके बाद अगली गेंद पर श्रीलंका ने एक रन बनाया।