Sports

लखनऊ : भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी बुधवार को एकाना क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं बन पाए। उन्हें जांघ की मांसपेशियों (क्वाड) में समस्या थी जिस कारण वह टीम में शामिल नहीं थे। BCCI ने इस बारे में जानकारी दी है।

टॉस के बाद जारी एक बयान में बोर्ड ने कहा, 'नीतीश कुमार रेड्डी बाएं जांघ में दर्द के कारण दूसरे वनडे के लिए उपलब्ध नहीं थे। BCCI की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।' 23 साल के इस ऑलराउंडर ने बारिश से प्रभावित मैच में गेंद से अहम भूमिका निभाई और 31 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्होंने अफगानिस्तान के तूफानी शतकवीर रहमानुल्लाह गुरबाज और अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी जैसे अहम खिलाड़ियों के विकेट लिए, जिससे भारत मेहमान टीम को पहले वनडे में 194 रन पर रोकने में कामयाब रहा। 

दूसरे वनडे के टॉस से पहले 'मेन इन ब्लू' ने प्रिंस यादव को डेब्यू का मौका दिया। वे इस सीरीज में डेब्यू करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। उनसे पहले हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ ने पहले वनडे में डेब्यू किया था। हालांकि दूसरे मैच की प्लेइंग XI में दुबे और प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल नहीं किया गया। भारत ने यशस्वी जायसवाल और कुलदीप यादव को टीम में लिया, जबकि अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

प्लेइंग XI

भारत : यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव 

अफगानिस्तान : रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेयालिया खरोती, एएम गजनफर, मोहम्मद सलीम सफी, बिलाल सामी

NO Such Result Found