Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपील 2023 के 15वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज निकोलस पूरन का बल्ला रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ खूब चला। निकोलस पूरन ने बैंगलोर के गेंदबाजों की खूब धुनाई की और मैदान की चारों ओर शॉट जड़े। वहीं पूरन ने अपनी इस पारी के दौरान आईपीएल 2023 का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा।

पूरन ने अपनी इस पारी के दौरान 15 गेंदों में शतक पूरा किया। इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 6 छक्के निकले। गौरतलब है कि पूरन पूरे आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी जड़ा है। आईपीएल में केएल राहुल और पैट कमिंस 14 गेंदों अर्धशतक लगाकर सबसे तेज अर्धशतक के मामले में पहले स्थान पर हैं। वहीं अब निकोलस पूरन सबसे तेज अर्धशतक के मामले में युसूफ पठान, सुनिल नारायण के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर आ चुके हैं।

आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक

1 केएल राहुल (किंग्स इलेवन पंजाब) 14 गेंद  बनाम दिल्ली कैपिटल्स मोहाली 08-04-2018 
2 पैट कमिंस (कोलकाता नाइट राइडर्स) 14 गेंद बनाम मुंबई इंडियंस पुणे 06-04-2022 
3 युसूफ पठान (कोलकाता नाइट राइडर्स )15 गेंद बनाम सनराइजर्स हैदराबाद कोलकाता 24-05-2014 
4 सुनिल नारायण (कोलकाता नाइट राइडर्स) 15 गेंद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बैंगलोर 07-05-2017 
5 निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जायंट्स) 15 गेंद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बैंगलोर 4-10-2023