स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल का लगभग आधा सीज़न बीत चुका है लेकिन अभी भी अंक तालिका में कोई भी टीम अपना स्थान बरकरार रख पाने में कामयाब नहीं हो पा रही है। मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर एक बार फिर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। हालांकि दिल्ली और मुंबई के टीमों में अंको का कोई अंतर नहीं लेकिन बेहतर रन रेट की वजह से मुंबई पहले पायदान पर है। देखें अंक तालिका -
आईपीएल 2020 प्वाइंट्स टेबल
टीम |
मैच |
नैट रन रेट |
प्वाइंट्स |
मुंबई |
7 |
+1.327 |
10 |
दिल्ली |
7 |
+1.038 |
10 |
केकेआर |
6 |
+0.017 |
8 |
बेंगलुरु |
6 |
-0.820 |
8 |
हैदराबाद |
7 |
+0.153 |
6 |
राजस्थान |
7 |
-0.872 |
6 |
चेन्नई |
7 |
-0.588 |
4 |
पंजाब |
7 |
-0.381 |
2 |
औरेंज कैप
अगर बात औरेंज कैप की करें तो इस समय औरेंज कैप पंजाब के कप्तान केएल राहुल के पास है। केएल राहुल इस सीज़न में शानदार लय में दिख रहें है और उनके बल्ले से खूब रन बरस रहे है। राहुल के ही साथी खिलाड़ी मंयक अग्रवाल उनको पूरी टक्कर दे रहे है और वह दूसरे स्थान पर है।
नाम |
मैच |
रन |
केएल राहुल |
7 |
387 |
मंयक अग्रवाल |
7 |
337 |
फैफ डुप्लेसिस |
7 |
307 |
डेविड वार्नर |
7 |
275 |
जॉनी बेयरस्टो |
7 |
257 |
पर्पल कैप
पर्पल कैप के दावेदारों में इस समय दिल्ली के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा सबसे आग चल रहे है। रबाडा ने अब तक खेले 7 मैचों में शानदार गेंदबाजी करते हुए 17 विकेट लिए हैं और वह विकेट लेने के मामल में पहले स्थान पर हैं। राबाडा को मुंबई के तेज गेंदबाजों से टक्कर देखने को मिल रही है। मुबई के तेज गेंदबाज बुमराह और बोल्ट क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।
नाम |
मैच |
विकेट्स |
कागिसो रबाडा |
7 |
17 |
जसप्रीत बुमराह |
7 |
11 |
ट्रैंट बोल्ट |
7 |
11 |
मोहम्मद शम्मी |
7 |
10 |
राशिद खान |
7 |
10 |