Sports

खेल डैस्क : ऑलराऊंडर एलिसा पेरी के हरफनमौला प्रदर्शन के चलते रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में महिला प्रीमियर लीग 2024 के तहत खेले गए मुकाबले में 7 विकेट से जीत हासिल कर ली। मुंबई ने पहले खेलते हुए महज 113 रन बनाए थे क्योंकि एलिसा पेरी ने 15 रन देकर 6 विकेट चटका ली थीं। इसके बाद खेलने उतरी बेंगलुरु  ने 39 रन पर तीन विकेट गंवा लिए थे लेकिन इसके बाद पेरी ने ऋचा घोष के साथ मिलकर अपनी टीम को जीत दिला दी।

 


मुंबई : 113/10 (18.5 ओवर)
हालांकि मुंबई की शुरूआत अच्छी रही थी। हेले मैथ्यूज के साथ मिलकर साजना ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े थे। हेले ने जहां 23 गेंदों पर 2 चौके और दो छक्कों की मदद से 26 रन बनाए तो वहीं, साजना ने 21 गेंदों पर 5 चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए। नेट ब्रंटकेवल 10 रन ही बना पाईं। लेकिन इसके बाद मुंबई की ओर से हरमनप्रीत 0, अमेलिया केर 2, अमनजोत कौर 4, पूजा 6, काजी 4, प्रियंका 0, शबनम 8 रन ही बना पाईं।

 

 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला : 115/3 (15 ओवर)
बेंगलुरु की शुरूआत भी खराब रही थी। कप्तान स्मृति ने 13 गेंदों पर 11 रन बनाए जबकि सोफिया ने 9 गेंदों पर 9 रन बनाए। सोफिया डिवाइन भी 4 रन ही रन बना पाई। ऐसे समय में एलिसा पेरी ने 38 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 40 रन बनाए जबकि ऋचा घोष ने 28 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 36 रन बनाए और अपनी टीम को 15 ओवर में ही जीत दिला दी।

 


बेंगलुरु तीसरे स्थान पर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस जीत के साथ ही अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने लीग में  8 मुकाबले खेले हैं जिसमें यूपी वारियर्स को दो बार, गुजरात जायंट्स को एक बार तो मुंबई इंडियंस को एक बार हराया। अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स अभी भी नंबर वन है। उन्होंने 7 में से पांच मुकाबले जीते हैं। 
 

 

 

 

महिला प्रीमियर लीग में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
6/15 : एलिसा पेरी बनाम मुंबई इंडियंस (2024)
5/15 : मेरिजाना कैप बनाम गुजरात जायंट्स (2023)
5/22 : ए शोभना बनाम यूपी वारियर्स (2024)
5/29 : टी नोरिस बनाम आरसीबी  (2023)
5/36 : के ग्राथ बनाम यूपी वारियर्स (2023)

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस महिला : हेले मैथ्यूज, नट साइवर-ब्रंट, प्रियंका बाला (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, एस सजना, पूजा वस्त्राकर, हुमैरा काजी, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला : स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी मोलिनेक्स, एलिसे पेरी, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, दिशा कसाट, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका ठाकुर सिंह