Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) तीन महीने से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं और उन्होंने आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 (ICC World Cup 2019) में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली हार के बाद से कोई मैच नहीं खेला है हालांकि अब उन्हें लेकर इस तरह की खबरें सामने आती रहीं हैं। वही कल टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ अपना दूसरा टी20 मैच खेलने उतरेंगा। इस दिन धोनी भारतीय टीम के साथ क्रिकेट के मैदान में तो नहीं बल्कि टेनिस कोर्ट पर आपको उतरते नजर आएंगे। 

महेंद्र सिंह धोनी इस खिताब की रक्षा करने के लिए उतरेंगे

PunjabKesari, ms dhoni photo, ms dhoni images, धोनी फोटो
दरअसल, इस दिन एमएस धोनी क्रिकेट के मैदान में नहीं बल्कि टेनिस कोर्ट में एक खिताब की रक्षा करने के लिए उतरेंगे। अपने बारे में हो रही तमाम बातों को नजरअंदाज करते हुए महेन्द्र सिंह धोनी झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित होने वाली टेनिस टूर्नामेंट की तैयारियां कर रहे हैं। आपको बता दे कि धोनी के लिए ये टूर्नामेंट इसलिए भी खास हैं कि उन्होंने पिछले साल डबल्स का खिताब सुमित कुमार (Sumit Kumar) के साथ मिलकर जीता था। ऐसे में वो इस बार खिताब को बचाने के लिए उतरेंगे।