Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह सिंह धोनी पिछले लम्बे समय से क्रिकेट से दूर हैं। वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता रहे हैं। हाल ही में धोनी मुंबई में अपने दोस्तों के साथ वर्चुअल रिएलिटी गेम्स खेलते नजर आए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। 

धोनी सहित वहां मौजूद हर कोई जो गेम्स खेल रहा था पूरी तरह से गेमिंग गियर से लैस था। वहीं कुछ ने धोनी का खेलते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। धोनी ने मजबूती के साथ बंदूक पकड़ थी और वह एक पेशेवर की तरह दिखाई दे रहे थे। इसके पीछे का कारण भी साफ है कि 38 वर्षीय ये खिलाड़ी प्रादेशिक सेना का हिस्सा रहा है और ट्रेनिंग कैम्प में काफी समय बिताया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि धोनी पूरी तरह इस वर्चुअल रिएलिटी गेम का आनंद ले रहे थे। 

गौर हो कि धोनी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से ही क्रिकेट से दूर हैं और फिलहाल उनकी वापसी की कोई संभावना नजर नहीं आ रही। हालांकि वह आईपीएल में अपनी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते जरूर नजर आएंगे।