Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : पूर्व भारतीय कप्तान और महान विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 से पहले एक अलग ही लुक में नजर आए। क्रिकेट के साथ ही स्टाइल आइकन के रूप में जाने जाते धोनी के हेयर स्टाइल भी ट्रेंडिंग में रहते हैं। नई वायरल तस्वीर में वह भिक्षु के रूप में नजर आए और उनकी नई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

धोनी की इस तस्वीर पर को स्टार स्पोर्ट्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस फोटो में धोनी ने सिर मुंडवाया हुआ है और वह भिक्षु के पहरावे में दिखाई दिए। इस तस्वीर को शेयर करते हुए वाओ वाली इमोजी शेयर करते हुए लिखा, हमारे चेहरे जब हमने उन्हें नए अवतार में देखा जो बस इंटरनेट से ब्रेक है। आप क्या सोचते हो? 

इस फोटो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। धोनी के इस नए अवतार पर एक यूजर ने लिखा, धोनी बन गए सन्यासी! चले हिमालय की और! एक अन्य यूजर ने धोनी की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए कहा, लाखों डॉलर कमाने के बाद, वह एक भिक्षु बन गया .... पाखंड या कुछ और। वहीं एक यूजर ने लिखा, धोनी अब संत बनेंगे ... चंद्रगुप्त मौर्य की तराह। 

गौर हो कि इससे पहले धोनी हाल ही एक वीडियो में आईपीएल 2021 की तैयरी करते हुए नजर आए थे। उन्होंने चेन्नई में नेट प्रैक्टिस की और चौके छक्के लगाते हुए नजर आए थे। इस वीडियो को धोनी की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा शेयर किया गया था।