Sports

खेल डैस्क : चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 5000 रन पूरे किए। धोनी आईपीएल में अपनी 208वीं पारी में 5000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले 7वें क्रिकेटर बने। विराट कोहली, शिखर धवन, डेविड वार्नर, रोहित शर्मा, सुरेश रैना और एबी डिविलियर्स भी 5000 रन के क्लब का हिस्सा हैं। 4 साल के अंतराल के बाद चेपॉक में खेल रहे धोनी ने मार्क वुड को पहली ही गेंद पर थर्ड मैन पर छक्का जड़ा था। इसके बाद आई शॉर्ट गेंद को डीप स्क्वायर लेग बाउंड्री के ऊपर से उछाल दिया। इसी के साथ उन्होंने अपने आईपीएल करियर के 5000 रन पूरे कर लिए।

MS Dhoni, IPL, most run in IPL, cricket news in hindi, Chennai Super Kings, CSK vs LSG, एमएस धोनी, आईपीएल, आईपीएल में सबसे ज्यादा रन, क्रिकेट खबर हिंदी में, चेन्नई सुपर किंग्स, सीएसके बनाम एलएसजी

इन टीमों के खिलाफ ऐसे प्रदर्शन कर रहे धोनी

डैक्कन चार्जर्स : 10 मैच, 281 रन
दिल्ली कैपिटल्स : 30 मैच, 647 रन
गुजरात लायंस: 4 मैच, 83 रन
गुजरात टाइंटस: 3 मैच, 21 रन
कोच्चि टस्कर्स: 2 मैच, 23 रन
कोलकाता नाइट राइडर्स : 30 मैच, 551 रन
लखनऊ सुपर जायंट्स : 2 मैच, 28 रन
मुंबई इंडियंस : 39 मैच, 746 रन
पुणे वारियर्स : 6 मैच, 135 रन
पंजाब किंग्स : 30 मैच, 642 रन
राजस्थान रॉयल्स : 26 मैच, 521 रन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : 33 मैच, 838 रन
सनराइजर्स हैदराबाद : 21 मैच, 488 रन

'

अगर धोनी के ओवरऑल करियर की बात की जाए तो वह 236 मुकाबलों में 5004 रन बना चुके हैं। उन्होंने 24 अर्धशतक लगाए हैं जिसमें अधिकतम स्कोर 84 है। खास बात यह है कि धोनी के बल्ले से इस दौरान 347 चौके और 232 छक्के भी निकले हैं।


Others News:-

ऋतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहले खेलते हुए 57 रन बनाए। यह सीजन का दूसरा तो ओवरऑल 12 अर्धशतक रहा। ऋतुराज ने अब तक 38 मुकाबले ही खेले हैं.. वह एक और बड़ा रिकॉर्ड..... LINK के लिए क्लिक

चेपॉक के मैदान पर एक बार फिर से डॉग ने खेल रोक दिया। चेन्नई सुपर किंग्स 2019 के बाद से पहली बार अपने घरेलू मैदान पर खेलने उतरी थी। डॉग ने मैदान पर छह से आठ सुरक्षाकर्मियों को घुमाया। देखें वीडियो-  LINK