Sports

खेल डैस्क : चेपॉक के मैदान पर एक बार फिर से डॉग ने खेल रोक दिया। चेन्नई सुपर किंग्स 2019 के बाद से पहली बार अपने घरेलू मैदान पर खेलने उतरी थी। अपने स्टार्स को मैदान पर देखने के लिए दर्शक भी बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचे थे। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर  चेन्नई को बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। गायकवाड़ के साथ डेवाने कॉनवे जब क्रीज पर आए तो दर्शकों की नजरें मैदान में घुसे एक डॉग पर जा पड़ी। डॉग ने करीब 10 मिनट तक 6 सुरक्षाकर्मियों को मैदान पर घुमाया। इस दौरान भी स्थिति का मजा लेते हुए दिखे। 

 


हालांकि इस वाक्ये के दौरान भारतीय स्टार बल्लेबाज सुनील गावस्कर जरूर  गुस्से में दिखे। उन्हें ऑन एयर चेपॉक मैदान के ग्राऊंडसमैन पर बरसते हुए देखा गया। गावस्कर ने कहा- यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है... यह देरी। मेरा मतलब है, जिसने भी इस कुत्ते को अंदर जाने दिया है, वह चालू नहीं है। इसका पीछा करने से मदद नहीं मिलने वाली है। 

 

मैच की बात करें तो लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। जल्दी ही उनका यह फैसला गलत साबित होता नजर आया जब ऋतुराज गायकवाड़ के साथ डेवोन कॉनवे ने लखनऊ के गेंदबाजों की खूब पिटाई की। दोनों ने 9.1 ओवर में 110 रन बना लिए थे। गायकवाड़ ने 31 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली जबकि कॉनवे भी 47 रन बनाने में सफल रहे। अंत में धोनी ने लगातार दो छक्के लगाकर स्कोर 217 तक पहुंचा दिया।