Sports

कोल्हापुर,महाराष्ट्र ( निकलेश जैन ) भारत की 48वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला शतरंज चैंपियनशिप का खिताब दिव्या देशमुख नें हासिल कर लिया इसके साथ ही दिव्या भारतीय शतरंज इतिहास की ग्यारहवीं महिला खिलाड़ी बन गयी है जिन्होने लगातार दो बार राष्ट्रीय सीनियर का खिताब जीता है । पिछले वर्ष दिव्या नें कानपुर में यह प्रतिष्ठित खिताब जीता था ।

हालांकि अंतिम समय तक खिताब कौन जीतेगा इसका रोमांच बना हुआ था पर आधा अंक की बढ़त पर चल रही दिव्या नें अंतिम राउंड में पूर्व एशियन और नेशनल चैम्पियन भक्ति कुलकर्णी को सफ़ेद मोहरो से पराजित करते हुए 9.5 अंक बनाकर दूसरे स्थान पर चल रही पीएसपीबी की चार बार की नेशनल चैम्पियन मैरी गोम्स को आगे निकलने का कोई मौका नहीं दिया, मैरी नें अंतिम राउंड में महाराष्ट्र की रुचा पुजारी को पराजित किया और 9 अंक बनाकर दूसरे स्थान पर रही । दिल्ली की वन्तिका अग्रवाल नें पीएसपीबी की निशा मोहता को मात देते हुए 8.5 अंक बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया । 8 अंको पर टाईब्रेक के आधार पर महाराष्ट्र की साक्षी चित्लांगे चौंथे तो कर्नाटका की ईशा शर्मा पांचवें स्थान पर रही । 7.5 अंको पर 5 खिलाड़ी रही इनमें टाईब्रेक के आधार पर गोवा की भक्ति कुलकर्णी ,पीएसपीबी की सौम्या स्वामीनाथन ,तामिल नाडु की श्रीजा शेषाद्री ,पश्चिम बंगाल की अर्पिता मुखर्जी और तामिलनाडु की वर्षनी वी क्रमशः छठे से दसवें स्थान पर रही ।

Final Ranking after 11 Rounds

Rk. SNo   Name sex FED RtgI Club/City Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4   TB5 
1 2 WGM Divya Deshmukh w IND 2347 Maharashtra 9,5 74,5 81 69,25 0 8
2 4 WGM Gomes Mary Ann w IND 2320 PSPB 9 73 79,5 62,25 0 8
3 1 WGM Vantika Agrawal w IND 2352 Delhi 8,5 72,5 77,5 57,75 0 6
4 8 WIM Chitlange Sakshi w IND 2213 Maharashtra 8 71 76,5 54,25 0 6
5 9 WIM Sharma Isha w IND 2212 Karnataka 8 70 75 53,00 0 6
6 5 IM Kulkarni Bhakti w IND 2319 Goa 7,5 70,5 76 48,25 0 6
7 3 IM Soumya Swaminathan w IND 2322 PSPB 7,5 69,5 74,5 47,00 0 6
8 11 WGM Srija Seshadri w IND 2204 Tamil Nadu 7,5 68,5 73,5 44,00 0 7
9 10 WIM Arpita Mukherjee w IND 2211 West Bengal 7,5 68 73,5 49,50 0 6
10 15 WGM Varshini V w IND 2141 Tamil Nadu 7,5 63 68 45,25 0 5
11 17 WFM Shah Vishwa w IND 2128 Maharashtra 7 68,5 73 40,75 0 6
12 21 WFM Nimmy A.G. w IND 2110 Kerala 7 66 70 38,75 0 5
13 7 WIM Pujari Rucha w IND 2229 Maharashtra 7 65,5 69,5 41,75 0 6
14 6 WIM Mahalakshmi M w IND 2257 RSPB 7 64 69 41,25 0 5
15 14 IM Mohota Nisha w IND 2197 PSPB 7 63,5 69 42,25 0 5
16 22 WFM Deodhar Vrushali Umesh w IND 2108 Maharashtra 7 63,5 67,5 40,00 0 7
17 33 WFM Bhagyashree Patil w IND 1920 Maharashtra 7 63 67 38,75 0 6
18 19 WIM Mrudul Dehankar w IND 2126 Maharashtra 7 60,5 64 39,50 0 5
19 29   Potluri Saye Srreezza w IND 2024 Telangana 7 58,5 62,5 36,00 0 5
20 40   Sunyuktha C M N w IND 1820 Tamil Nadu 6,5 72 76,5 43,25 0 5