खेल डैस्क : दुबई के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क अपनी पैनी लय से भटक गए। स्टीक यॉर्कर और अपनी तेज गति गेंदबाजी के लिए जाने जाते स्टार्क न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का एक विकेट लेने के लिए तरसते दिखे। इसीके साथ वह ऑस्ट्रेलिया की ओर से टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज का शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर गए। देखें रिकॉर्ड-
टी-20 फाइनल में सर्वाधिक रन देने वाले बॉलर
60 - मिशेल स्टार्क, ऑस्ट्रेलिया
54 - लसिथ मलिंगा, श्रीलंका
44 - श्रीसंत, भारत
44 - इसुरु उडाना, श्रीलंका

टी-20 में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज द्वारा दिए गए सर्वाधिक रन
64 एंड्रयू टाय बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड 2018
60 मिचेल स्टार्क बनाम न्यूजीलैंड, दुबई 2021
59 केन रिचर्डसन बनाम इंग्लैंड, एजबेस्टन 2018
विश्व कप 2021 में सबसे ज्यादा डॉट गेंद
79 - टिम साऊदी, न्यूजीलैंड
71 - ट्रेंट बोल्ट, न्यूजीलैंड
63 - मिशेल स्टार्क, ऑस्ट्रेलिया
61 - एडम जंपा, ऑस्ट्रेलिया
56 - जोश हेजलवुड, ऑस्ट्रेलिया
55 - पैट कमिंस, ऑस्ट्रेलिया

बता दें कि मिचेल स्टार्क ऐसे पहले गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने वनडे विश्व कप और टी-20 विश्व कप में पहली गेंद फेंकी। मार्टिन गुप्टिल भी दोनों विश्व कप में पहली गेंद फेस करने वाले बल्लेबाज है। एक बात और स्टार्क ने गुप्टिल को ही पहली गेंद फेंकी जोकि डॉट रही।