Sports

जालन्धर : भारत की चैम्पियन बॉक्सर मैरी कॉम ने अपनी शादी की 14वीं सालगिरह पर अपने ट्विटर अकाऊंट पर शादी की फोटोज के साथ सुंदर मैसेज पोस्ट किया है। 3 फोटो के क्लास में मैरी और उनके पति शादी के जोड़े में और एक अन्य फोटो में पूरे परिवार के साथ दिख रहे हैं। मैरीकॉम ने अपनी पोस्ट पर लिखा है कि ईश्वर के आशीर्वाद और मेरे पति की एकरूपता को 14साल पूरे। बता दें कि मैरीकॉम की शादी फुटबॉलर ओन्लर कॉम से हुई है। उनके तीन बच्चे हैं, इनमें एक जुङवां भी है।

एआइबीए ने दिया है उन्हें मॅग्नीफिसेन्ट मैरी नाम

Mary kom share beautiful pic on his 14th marriage anniversary
बॉक्सर डिंग्को सिंह को आदर्श मानने वाले मैरी कॉम 6 बार विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता की विजेता रह चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि से प्रभावित होकर एआइबीए ने उन्हें मॅग्नीफिसेन्ट मैरी (प्रतापी मैरी) का संबोधन दिया। 2012 के लंदन ओलम्पिक में उन्होंने कांस्य पदक जीता। 2010 के एशियाई खेलों में कांस्य तथा 2014 के एशियाई खेलों में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया

खेल जीवन पर बन चुकी है बॉलीवुड मूवी
Mary kom share beautiful pic on his 14th marriage anniversary

मैरीकॉम भारत की सबसे सफल महिला बॉक्सर हैं। जुड़वां बच्चों के जन्म के बाद उन्होंने फिर से वापसी करते हुए विश्व चैम्पियनशिप जीती थी। उनपर बॉलीवुड में एक मूवी भी बनी थी जिसका नाम मैरीकॉम था। इस फिल्म में मैरीकॉम की भूमिका बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा ने निभाई थी।