Sports

खेल डैस्क : यूएस ओपन 2023 (US Open) अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। विश्व के नंबर 1 कार्लोस अलकराज, जो मौजूदा चैंपियन भी हैं, ने मौजूदा संस्करण के आखिरी क्वार्टर फाइनल में सुर्खियां बटोरीं, जब उनका मुकाबला एलेक्जेंडर ज्वेरेव से हुआ। अलकराज ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ज्वेरेव को सीधे सेटों में हराया। इस बीच, भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी इंटरनेट पर छा गए जब कैमरा अलकराज पर फोक्स करते हुए दर्शक दीर्घा में बैठे महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) पर आ गया।

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में एमएसडी को लंबे बाल में देखा जा सकता है। धोनी ने ऐसे बाल आईसीसी टी20 विश्व कप 2007 में रखे थे। देखें वीडियो-

 

बता दें कि धोनी अभी पत्नी के साथ अमेरिका में छुट्टियां मना रहे हैं। वह शुरूआत से ही टेनिस के प्रशंसक रहे हैं। वह रांची में भी अपने दोस्तों के साथ टेनिस खेलते दिखे हैं। उनके फेवरेट प्लेयर राफेल नडाल हैं। गौर हो कि 42 वर्षीय धोनी ने आईपीएल 2023 में सीएसके को पांचवां खिताब दिलाया था। वह आईपीएल के इतिहास में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे सफल कप्तान बन गए हैं।