Sports

मुंबईः महाराष्ट्र सरकार ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली देश की पहली महिला निशानेबाज बनी राही सरनोबत को आज 50 लाख रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।          

राही ने 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी में एक करीबी मुकाबले में थाइलैंड की अपनी नजदीकी प्रतिद्वंद्वी को हराकर पीला तमगा हासिल किया।          

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘मुझे इस बात की घोषणा करने में खुशी हो रहा है कि महाराष्ट्र सरकार 2018 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले महाराष्ट्र के खिलाडिय़ों को 50 लाख रुपये, रजत पदक विजेता को 30 लाख रुपये और कांस्य जीतने वाले को 20 लाख रुपये देगी।’’ राही पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर की रहने वाली हैं।