स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 में शनिवार, 23 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच बेहद अहम मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा है, क्योंकि टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।
PBKS ने अब तक 13 मैचों में 13 अंक हासिल किए हैं और टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर मौजूद है। लगातार छह मैचों से जीत का इंतजार कर रही पंजाब की टीम इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी।
LSG vs PBKS हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं।
पंजाब किंग्स जीती: 4 मैच
लखनऊ सुपर जायंट्स जीती: 3 मैच
इस सीजन खेले गए पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 54 रन से हराया था।
इकाना स्टेडियम पिच रिपोर्ट
लखनऊ का इकाना स्टेडियम पहले धीमी पिच के लिए जाना जाता था, लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों में यहां बल्लेबाजों को काफी मदद मिली है। आखिरी मैच में LSG ने 188 रन का लक्ष्य सिर्फ 16.4 ओवर में हासिल कर लिया था। ऐसे में इस मुकाबले में भी हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलने की उम्मीद है, लेकिन बाद में बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं।
मौसम का हाल
लखनऊ में मैच के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है। बारिश की कोई बड़ी आशंका नहीं है और फैंस को पूरे 40 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है। तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मैच डिटेल्स
मैच: लखनऊ सुपर जायंट्स vs पंजाब किंग्स
तारीख: 23 मई 2026, शाम 7:30 बजे
स्थान: इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
संभावित प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव।
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, हरप्रीत बरार, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।