Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के क्रिकेटर कुणाल पांड्या पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी पंखुड़ी ने बेटे को जन्म दिया जिसकी जानकारी क्रिकेटर ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की है। ऑलराउंडर ने 2017 में मॉडल पंखुरी शर्मा से शादी की थी। 

उन्होंने अपनी पत्नी पंखुरी के साथ एक बच्चे की तस्वीर शेयर करते हुए खुलासा किया कि यह एक लड़का है और उसका नाम कविर रखा है। उन्होंने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, कवीर क्रुणाल पांड्या। 

क्रुणाल पंड्या जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ आखिरी बार खेले थे। उन्होंने अब तक भारत के लिए 5 एकदिवसीय और 19 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें कुल 17 विकेट लिए हैं और दोनों प्रारूपों में कुल 254 रन बनाए हैं। वह हाल ही में आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का हिस्सा थे और 14 मैचों में 183 रन के साथ 3/19 के सर्वश्रेष्ठ और 6.97 की इकोनॉमी के साथ कुल 10 विकेट लिए थे।