Sports

खेल डैस्क : कोलकाता नाइट राइडर्स जब एमसीए पुणे के मैदान पर मुंबई इंडियंस के सामने होंगी तो उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लेकर आएंगे। बुमराह का राजस्थान के टॉप 5 बल्लेबाजों के खिलाफ प्रदर्शन अच्छा रहा है। रहाणे और राणा पर तो वह अंकुश लगाने में सफल रहे हैं। सीजन की बात की जाए तो वह दो मैचों में 3 विकेट निकाल चुके हैं। कोलकाता के खिलाफ वैसे भी वह 14 मैचों में 15 विकेट निकाल चुके हैं। आइए जानते हैं बुमराह का कोलकाता के बल्लेबाजों के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन-

जसप्रीत बुमराह बनाम 
अजिंक्य रहाणे : रन 43, गेंद 35, आऊट 0, स. रेट 122.9
श्रेयस अय्यर : रन 59, गेंद 40, आऊट 1, स. रेट 147.5
नितिश राणा : रन 16, गेंद 21, आऊट 0, स. रेट 76.2
आंद्रे रसेल : रन 10, गेंद 7, आऊट 0, स. रेट 145.9
सुनील नरेन : रन 2, गेंद 4, आऊट 0, स. रेट 50

यह हो सकती है प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), नितीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, टिम साउथी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती, शिवम मावी।

मुंबई इंडियंस : ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), अनमोलप्रीत सिंह, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, जयदेव उनादकट।