स्पोर्ट्स डेस्क : Royal Challengers Bengaluru ने अपने पूर्व हेड फिजियो Evan Speechly के लिए खास फेयरवेल आयोजित किया। स्पीचली 2008 से 2025 तक टीम के साथ जुड़े रहे और फ्रेंचाइज़ी के पहले IPL खिताब तक इस सफर का हिस्सा बने।
विराट कोहली हुए भावुक
RCB के पूर्व कप्तान Virat Kohli ने स्पीचली के लिए भावुक संदेश दिया। उन्होंने कहा, 'मैंने RCB में सबसे ज्यादा समय आपके साथ बिताया है। आपकी मेहनत और प्रोफेशनलिज्म के अलावा आपकी इंसानियत, केयर और ईमानदारी हमेशा याद रहेगी। आप इस परिवार का हिस्सा थे, हैं और हमेशा रहेंगे।' कोहली का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ने भी किया सम्मान
RCB के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट Mo Bobat ने भी स्पीचली के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा, 'इवान लंबे समय तक हमारे लीड फिजियो रहे हैं। हम उन्हें वापस बुलाकर उनके योगदान का सम्मान करना चाहते थे और उनके साथ समय बिताना चाहते थे।'
स्पीचली बोले – ‘RCB हमेशा परिवार जैसा रहेगा’
फेयरवेल से भावुक हुए स्पीचली ने कहा कि RCB हमेशा उनके दिल के करीब रहेगा। उन्होंने कहा, 'जब मैं होटल में आया तो ऐसा लगा जैसे घर लौट आया हूं। RCB हमेशा परिवार जैसा रहा है और आगे भी मैं खुद को इसका हिस्सा मानूंगा।'
पॉइंट्स टेबल में RCB की मजबूत स्थिति
Royal Challengers Bengaluru इस समय पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। टीम ने 9 मैचों में 6 जीत हासिल की है और उनका नेट रन रेट भी काफी मजबूत है। अब RCB का अगला मुकाबला 7 मई को Lucknow Super Giants के खिलाफ Ekana Cricket Stadium में होगा।