स्पोर्ट्स डेस्क : पिछले दो विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय क्रिकेट टीम इस बार फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। इसका कारण न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना था। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर फाइनल में जगह पक्की की और अब वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लॉर्ड्स में खिताबी मुकाबला खेल रहे हैं। लेकिन तीसरे स्थान पर रहने वाली भारतीय टीम को इनाम में कितने पैसे मिलेंगे, क्या आप जानते हैं। अगर नहीं तो आइए जानते हैं।
WTC 2023-25 में तीसरे स्थान पर रहने वाली भारतीय टीम को 1.44 मिलियन अमरीकी डॉलर (12.30 करोड़ रुपए) इनाम के रूप में मिलेंगे। यह राशि WTC चक्र 2021-23 में दिए जाने वाले पुरस्कार राशि से करीब चार गुणा है अधिक है, जो 450,000 अमरीकी डॉलर (3.84 करोड़ रुपए) थी।
WTC चक्र 2023-25 का विजेता पिछले संस्करण की पुरस्कार राशि से दोगुनी से अधिक राशि घर ले जाएगा क्योंकि उसे इनाम में 3.6 मिलियन अमरीकी डॉलर (30.76 करोड़ रुपए) मिलेंगे। दूसरी ओर उपविजेता को 2.16 मिलियन अमरीकी डॉलर (18.45 करोड़ रुपए) मिलेंगे। इससे पहले पिछले संस्करण में विजेता को 1.6 मिलियन (13.68 करोड़ रुपए) अमरीकी डॉलर और उप-विजेता को 800,000 अमरीकी डॉलर (6.84 करोड़ रुपए) की इनामी राशि मिली थी।
WTC 2023-25 चक्र की इनामी राशि
विजेता - 3.6 मिलियन अमरीकी डॉलर
उप-विजेता - 2.16 मिलियन अमरीकी डॉलर
तीसरे नम्बर पर (भारत) - 1.44 मिलियन अमरीकी डॉलर
चौथे स्थान पर (न्यूजीलैंड) - 1.20 मिलियन अमरीकी डॉलर
पांचवें स्थान पर (इंग्लैंड) - 9.60 लाख अमरीकी डॉलर
छठे स्थान पर (श्रीलंका) - 8.40 लाख अमरीकी डॉलर
सातवें स्थान पर (बांग्लादेश) - 7.20 लाख अमरीकी डॉलर
आठवें स्थान पर (वेस्टइंडीज) - 6 लाख अमरीकी डॉलर
नौवें स्थान पर (पाकिस्तान) - 4.80 लाख अमरीकी डॉलर