Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2026 के 28वें मैच में Rajasthan Royals ने Kolkata Knight Riders के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। यह मुकाबला कोलकाता के Eden Gardens में खेला जा रहा है, जहां अब RR की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी, जबकि KKR की नजरें शुरुआती विकेट लेकर दबाव बनाने पर होंगी।

प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती

राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई

दोनों टीमों की स्थिति

RR इस सीजन में शानदार लय में रही है, हालांकि पिछले मैच में उसे Sunrisers Hyderabad के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर KKR की स्थिति खराब है और टीम अब तक जीत का खाता नहीं खोल सकी है। कप्तान Ajinkya Rahane की KKR टीम कई बार अच्छी शुरुआत के बावजूद मैच गंवा चुकी है, ऐसे में यह मुकाबला उनके लिए बेहद अहम है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

कुल मैच: 32
KKR जीत: 16
RR जीत: 14
बेनतीजा: 2

ईडन गार्डन्स में KKR का पलड़ा भारी रहा है, जहां उसने 12 में से 7 मैच जीते हैं।

पिच और मौसम रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार है और यहां हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग मिल सकती है, जबकि बाद में स्पिनर्स प्रभाव डाल सकते हैं। मौसम साफ रहेगा, बारिश की संभावना सिर्फ 1% है।तापमान 28°C के आसपास रहेगा और ओस दूसरे हाफ में अहम भूमिका निभा सकती है।