स्पोर्ट्स डेस्क : कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 12वां मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 3.4 ओवर में 25 रन पर बनाए थे कि बारिश आ गई। फिलहाल मैच अभी तक शुरू नहीं हो सका है।
KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस के बाद कहा, 'हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। विकेट अच्छा लग रहा है, थोड़ा सूखा जरूर है, लेकिन यह बहुत बढ़िया विकेट है और इस पर घास भी थोड़ी कम है। यह सब विश्वास और आत्मविश्वास की बात है। यह उन छोटे-छोटे पलों को जीतने के बारे में है। हमें पूरा भरोसा है। टीम में दो बदलाव किए गए हैं, जो मजबूरी में करने पड़े। वरुण चक्रवर्ती कैच लेते समय चोटिल हो गए।'
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, 'हमारी (श्रेयस और पोंटिंग की) केमिस्ट्री दिल्ली कैपिटल्स के दिनों से ही बहुत अच्छी रही है। वह सभी युवा खिलाड़ियों को पूरी आजादी देते हैं और खुद भी एक प्रेरणा हैं। टीम वही है।'
प्लेइंग XI
कोलकाता नाइट राइडर्स : फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
पंजाब किंग्स : प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल