Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: Kolkata Knight Riders की प्लेऑफ उम्मीदों को बड़ा झटका लग सकता है। टीम के स्टार मिस्ट्री स्पिनर Varun Chakaravarthy चोट से जूझते नजर आए हैं और RCB के खिलाफ मुकाबले से पहले उनकी फिटनेस को लेकर चिंता बढ़ गई है।रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण चक्रवर्ती को बाएं पैर में चोट लगी है और वह बैसाखी तथा लेग ब्रेस के सहारे चलते दिखाई दिए।

DC मैच में चोटिल हुए थे वरुण

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती अपना चौथा ओवर पूरा करने के बाद मैदान से लंगड़ाते हुए बाहर गए थे। हालांकि उस समय कप्तान Ajinkya Rahane ने कहा था कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। लेकिन अब उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद KKR कैंप की चिंता बढ़ गई है।

RCB के खिलाफ खेलना मुश्किल?

KKR को 13 मई को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में Royal Challengers Bengaluru के खिलाफ अहम मुकाबला खेलना है। रायपुर की पिच पिछले मैच में स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हुई थी। ऐसे में अगर वरुण चक्रवर्ती इस मैच से बाहर होते हैं तो यह KKR के लिए बड़ा नुकसान होगा। एक KKR सूत्र ने टेलीग्राफ इंडिया से कहा, 'वरुण सोमवार को टीम के प्रैक्टिस सेशन में मौजूद थे, लेकिन RCB मैच में उनकी उपलब्धता पर फैसला मंगलवार को लिया जाएगा।'

वरुण की गैरमौजूदगी KKR के लिए क्यों बड़ी समस्या?

KKR की स्पिन गेंदबाजी काफी हद तक Sunil Narine और वरुण चक्रवर्ती पर निर्भर करती है। दोनों मिडिल ओवर्स में रन रोकने और विकेट निकालने में अहम भूमिका निभाते हैं। अगर वरुण बाहर होते हैं तो अनुकूल रॉय को पूरे चार ओवर फेंकने पड़ सकते हैं। इसके अलावा कैमरून ग्रीन पर भी अतिरिक्त जिम्मेदारी आ सकती है। टीम के पास विकल्प के तौर पर लेग स्पिनर प्रशांत सोलंकी और दक्ष कामरा मौजूद हैं, लेकिन उन्हें ज्यादा अनुभव नहीं है।

RCB के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड

34 वर्षीय वरुण चक्रवर्ती का RCB के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने RCB के खिलाफ 11 मैचों में 15 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका औसत 19.93 और इकॉनमी रेट 7.17 रहा है। उन्होंने एक बार चार विकेट भी झटके हैं।

IPL 2026 में कैसा रहा प्रदर्शन?

IPL 2026 की शुरुआत वरुण के लिए ज्यादा अच्छी नहीं रही थी, लेकिन बाद में उन्होंने शानदार वापसी की। फुट इंजरी के कारण कुछ मैच मिस करने के बावजूद उन्होंने 8 मैचों में 10 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8.62 रहा। KKR ने लगातार चार जीत दर्ज कर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखी हैं, लेकिन अब सबकी नजर वरुण चक्रवर्ती की फिटनेस पर टिकी हुई है।

NO Such Result Found