Sports

पुणे: स्ट्राइकर दीपिका के दो गोल की बदौलत हरियाणा ने शनिवार को यहां खेलो इंडिया यूथ गेम्स की अंडर-17 बालिका हाॅकी स्पर्धा के फाइनल में झारखंड को 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।  

मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार ओडिशा ने पंजाब को 3-2 से हराकर कांस्य पदक हासिल किया। हरियाणा के लिए दीपिका ने दोनों गोल दूसरे हाफ में दागे।