Sports

नई दिल्ली : इंडोनेशिया में हाल में संपन्न हुए 18वें एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चेक देकर सम्मानित किया। टेेबल टेनिस स्टार मणिका बत्रा को राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की उपलब्धियों के लिए कुल 2.20 करोड़ रुपए का चेक मिला। इसके अलावा वुशु स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले संतोष को भी सम्मान मिला। दोनों खिलाडिय़ों के कोचों को भी सम्मानित किया गया और उन्हें 6-6 लाख रुपए के चेक प्रदान किए गए। 

मणिका को इस वर्ष गोल्डकोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर भी सम्मानित किया गया। मणिका को कुल 2.20 करोड़ रुपए का चेक प्रदान किया गया। मणिका के कोच को राष्ट्रमंडल खेलों की उपलब्धि के लिए 4 लाख रुपए का अतिरिक्त चेक भी दिया गया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़यिों को मिलने वाली इनामी राशि को बढ़ाए जाने की घोषणा की थी।