Sports

नई दिल्ली : राष्ट्रीय रिकार्डधारी श्रीहरि नटराज और सलोनी दलाल जैसे अनुभवी खिलाडिय़ों के साथ स्वदेश मंडल, वेदांत बापना और अद्वेत पेज खेलो इंडिया स्कूल गेम्स में तैराकी स्पर्धा में दांव पर लगे 35 स्वर्ण पदकों के लिए अपनी दावेदारी पेश करने उतरेंगे। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तरणताल में होने वाली तैराकी स्पर्धा खेलो इंडिया के पहले संस्करण में शामिल 16 खेलों में शामिल है। तैराकों में मयूरी लिंगराज, फिदोश कायामखानी, आस्था चौधरी, रायना सलदान्हा, कनिष्क गुप्ता, प्रियांग पुगजारसू और अनुभूति बरूहा अन्य अहम तैराकों में हैं जिनपर नजर होगी।
PunjabKesari
केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने 8 फरवरी तक चलने वाले खेलों इंडिया गेम्स के पहले संस्करण को लेकर उत्साह व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन खेलों का उद्घाटन किया था। श्रीहरि 50 मीटर, 100 और 200 मीटर बैकस्ट्रोक में राष्ट्रीय रिकार्डधारी हैं। कर्नाटक के श्रीहरि इन तैराकी में स्वर्ण के प्रमुख दावेदार के रूप में उतर रहे हैं और दुनिया के सबसे सफल तैराक ओलंपियन माइकल फेलप्स के प्रशंसक हैं। उनका लक्ष्य नवंबर में म्यूनस आयर्स में होने वाले युवा ओलंपिक खेलों और 2020 टोक्यो ओलंपिक में जगह बनाना है। वह 2024 पेरिस ओलंपिक में खिताब जीतना चाहते हैं। इसके अलावा कर्नाटक से सलोनी भी 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में राष्ट्रीय रिकार्डधारी हैं। वह 2015 राष्ट्रीय खेलों में कांस्य पदक विजेता रही हैं।