Sports

बेंगलुरू: कार्तिक शर्मा (66 और 67) दूसरे दौर के बाद यहां कुल 11 अंडर 133 के स्कोर से तीन लाख डॉलर इनामी द चैलेंज 2023 गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त चौथे स्थान के साथ भारतीय खिलाड़ियों के बीच शीर्ष पर चल रहे हैं। स्विट्जरलैंड के जोएल गिरबैक (69 और 64) और फ्रांस के फ्रेड्रिक लेकरोइक्स (67 और 66) भी संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। 

इंग्लैंड के एलेक्स फिट्जपैट्रिक ने लगातार दूसरे दौर में सात अंडर के स्कोर के साथ कुल 14 अंडर 130 के स्कोर से बढ़त बना ली है। भारत के अमन राज भी दूसरे दौर में 67 के स्कोर से कुल नौ अंडर 135 के स्कोर से संयुक्त 10वें स्थान पर हैं। उदयन माने और एम धर्मा दोनों आठ अंडर 136 के स्कोर से संयुक्त 15वें स्थान पर हैं।