Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : ईशान किशन ने अफगानिस्तान के खिलाफ लखनऊ के एकाना स्टेडियम में रिकॉर्ड तोड़ शतकीय पारी खेली। ईशान अब अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में तीसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के धमाकेदार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2023 में ऐसा किया था।

ईशान किशन ने अफगानिस्तान के खिलाफ 71 गेंदों पर शतक लगाया और मैक्सवेल को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 76 गेंदों पर अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाया था। इसी मैच में शुभम गिल ने भी अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाया जो 77 गेंदों में आया। लिस्ट में पहले स्थान पर इयोन मोर्गन और दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने क्रमशः 57 और 63 गेंदों पर ऐसा किया था। 

अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे तेज वनडे शतक (गेंदों के आधार पर) 

57 इयोन मोर्गन मैनचेस्टर 2019
63 रोहित शर्मा दिल्ली 2023
71 ईशान किशन लखनऊ 2026 *
76 ग्लेन मैक्सवेल मुंबई WS 2023
77 शुभमन गिल लखनऊ 2026 * 

ईशान की पारी की बात करें तो उन्होंने तीसरे विकेट के लिए गिल के साथ 224 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की जोकि तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इस दौरान ईशान ने 79 गेंदों पर कुल 125 रन बनाए जिसमें 14 चौके और 7 छक्के शामिल थे। ईशान ने यह पारी 158.23 की स्ट्राइक रेट से खेली। वह नांगेयालिया खरोती की गेंद पर इकराम अलीखिल के हाथों कैच आउट हुए। 

NO Such Result Found