Sports

खेल डैस्क : आईपीएल ऑक्शन नजदीक आते ही खिलाड़ियों में रजिस्ट्रेशन की होड़ मच गई है। आंकड़े जारी हुए हैं जिसमें कहा गया है कि आईपीएल 2024 के लिए 1166 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। संभवत: इनमें से 77 खिलाड़ियों की खरीदो फरोखत होने की पूरी संभावना है।  इन 1166 खिलाड़ियों में 830 भारतीय, 336 विदेशी प्लेयर्स हैं। इनमें 909 अनकैप्ड, 212 कैप्ड, 45 एसोसिएट खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा दो, डेढ़ और एक करोड़ के बेस प्राइस वाले प्लेयर्स की लिस्ट भी निकली हैं। देखें-

 

2 करोड़ बेस प्राइस वाले प्लेयर्स विभिन्न देशों से
भारत : हर्षल पटेल, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केदार जाधव
इंगलैंड : हैरी ब्रूक, टॉम बैंटन, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, डेविड विली, क्रिस वोक्स
ऑस्ट्रेलिया : पेट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, सीन एबॉट
अफगानिस्तान : मुजीब उर रहमान
साऊथ अफ्रीका : जेरार्ड कोइट्जे, रिली रौसोव, रासी वेन दर दूसें
न्यूजीलैंड : लॉकी फाग्र्यूसन
बांगलादेश : मुस्तिफिजुर रहमान
श्रीलंका : एजेलो मैथ्यूज


1.5 करोड़ बेस प्राइस वाले स्टार खिलाड़ी
मोहम्मद नबी, हेनरिक्स, लिन, केन रिचर्डसन, सैम्स, वॉरॉल, सैम कुरेन, मर्चेंट डी लैंग, क्रिस जॉर्डन, दाविद मालन, मिल्स, फिल साल्ट, कोरी एंडरसन, कोलिन मुनरो, जिमी नीशम, टिम साउथी, इंग्राम, वानिंदु हसरंगा, जेसन होल्डर, रदरफोर्ड

1 करोड़ रुपए बेस प्राइस वाले खिलाड़ी
एश्टन एगर, रिले मेरेडिथ, डी'आर्सी शॉर्ट, एश्टन टर्नर, गस एटकिंसन, सैम बिलिंग्स, माइकल ब्रेसवेल, मार्टिन गुप्टिल, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रीटोरियस, अल्ज़ारी जोसेफ, रोवमैन पॉवेल, डेविड विसे