Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2026 के पहले क्वालिफायर में मंगलवार, 26 मई को Royal Challengers Bengaluru और Gujarat Titans की टीमें आमने-सामने होंगी। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी।

दोनों टीमों ने खेला दमदार खेल

RCB ने लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 अंकों के साथ बेहतर नेट रन रेट के दम पर टॉप स्थान हासिल किया। कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में टीम ने इस सीजन बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में दमदार खेल दिखाया है। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम काफी हद तक अपने टॉप ऑर्डर पर निर्भर नजर आई है, लेकिन उनकी गेंदबाजी यूनिट ने पूरे सीजन अनुशासित प्रदर्शन किया। शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर पर एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी होगी।

RCB vs GT: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

कुल मुकाबले: 8
RCB जीता: 4
GT जीता: 4
बेनतीजा मैच: 0

रिकॉर्ड्स पर एक नजर

सबसे बड़ा स्कोर: RCB - 206/1 बनाम GT (2024)
सबसे ज्यादा रन: विराट कोहली – 460 रन
व्यक्तिगत स्कोर: शुभमन गिल – 104* रन
सबसे ज्यादा विकेट: मोहम्मद सिराज – 7 विकेट

धर्मशाला पिच रिपोर्ट

धर्मशाला की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां शुरुआती ओवरों में गेंद अच्छी उछाल और स्विंग के साथ आती है, जिससे बल्लेबाजों को सतर्क रहना होगा। हालांकि बल्लेबाज सेट होने के बाद बड़े शॉट आसानी से खेल सकते हैं। शाम के मुकाबलों में यहां 180 से 195 रन का स्कोर प्रतिस्पर्धी माना जाता है।

कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हल्की बारिश की करीब 25 प्रतिशत संभावना जताई गई है, लेकिन पूरे 40 ओवर का मुकाबला होने की उम्मीद है। ठंडी हवाएं और बादल तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त मदद दे सकते हैं। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

कब और कहां होगा मुकाबला?

मैच: RCB vs GT, क्वालिफायर-1
तारीख: 26 मई 2026, शाम 7:30 
स्थान: HPCA स्टेडियम, धर्मशाला

संभावित प्लेइंग 11

Royal Challengers Bengaluru: विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा

Gujarat Titans: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अर्शद खान, मोहम्मद सिराज, इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा.

NO Such Result Found