Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : लखनऊ सुपर जायंट्स ने आखिरकार घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत हासिल कर ली। इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ ने पहले खेलते हुए डीकॉक के 54, पूरण के 42 तो क्रुणाल पांड्या के 43 रनों की बदौलत 8 विकेट खोकर 199 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी पंजाब किंग्स बढ़िया शुरूआत के बावजूद मध्यक्रम के कारण 21 से हार गई। धवन ने 70 रन जरूर बनाए लेकिन इसके लिए उन्होंने 50 गेंदें खेलीं। अंत में पंजाब 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 178 रन ही बना पाई। 
 

 

लखनऊ सुपर जायंट्स : 199/8 (20 ओवर)

लखनऊ की ओर से ओपनिंग पर डीकॉक और केएल राहुल आए। राहुल अच्छे टच में दिखे उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। लेकिन चौथे ही ओवर में अर्शदीप सिंह उनका विकेट ले गए। इसके बाद लखनऊ को देवदत्त पडिक्कल के रूप में दूसरा झटका लगा जिन्होंने 6 गेंदों पर 9 रन बनाए। मार्कोस स्टोइनिस 12 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 19 रन बनाए। हालांकि डीकॉक ने एक छोर संभाले रखा तौर ताबड़तोड़ शॉट लगाए। डीकॉक ने 38 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। लखनऊ को निकोल्स पूरण का सहारा मिला। पूरण ने 21 गेंदों पर 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 42 रन बनाए। आयुष बदोनी जब 10 गेंदों पर 8 रन बनाकर आऊट हो गए तो क्रुणाल पांड्या ने एक छोर संभाल लिया। पांड्या की हिटिंग जोरदार रही। उन्होंने रवि बिश्नोई के 0 पर आऊट होने के बाद 22 गेंदों पर 4 चौके और दो छक्कों की मदद से 43 रन बनाए और स्कोर 199 तक पहुंचा दिया।

 

पंजाब किंग्स : 178/5 (20 ओवर)

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने तेजतर्रार शुरूआत की। ओपनर और कप्तान शिखर धवन ने एक छोर संभालकर ताबड़तोड़ शॉट लगाए। उन्होंने अपना आईपीएल का 51वां अर्धशतक पूरा किया। जॉनी बेयरस्टो भी उनका पूरा साथ देते आए। बल्लेबाजों ने 11 ओवर के अंदर ही 100 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिया था। इसके बाद बेयरस्टो 29 गेंदों पर 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 42 रन बनाकर आऊट हो गए। प्रभसिमरण ने भी आते ही दो छक्के लगाए। उन्होंने मयंक यादव की गेंद पर आऊट होने से पहले 7 गेंदों पर 19 रन बनाए। इसके बाद जितेश शर्मा भी 6 रन बनाकर आऊट हो गए। लखनऊ के लिए पंजाब के पहले तीनों विकेट मयंक ने लिए। रन रेट कम होने पर शिखर धवन प्रैशर में आकर अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 50 गेंदों पर 70 रन बनाए। इससे अगली ही गेंद पर सैम कुरैन भी आऊट हो गए। लिंविगस्टन ने हालांकि इस दौरान कुछ शॉट लगाए। उन्होंने 17 गेंदों पर 2 चौके और छक्कों की मदद से 28 रन बनाए लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए।


 

प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जाइंट्स : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, मयंक यादव, मणिमारन सिद्धार्थ 

पंजाब किंग्स : शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह