Sports

दुबई : क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें आज दुबई के कोका-कोला एरेना पर होंगी जहां 10 फ्रेंचाइजी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी में भाग लेने एक ही छत के नीचे होंगी। आईपीएल नीलामी रोस्टर में 333 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें से 214 भारतीय हैं और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं, दो सहयोगी देशों के हैं। कैप्ड खिलाड़ियों की कुल संख्या 116 है, जबकि अनकैप्ड खिलाड़ियों की संख्या 215 है। अब अधिकतम 77 स्लॉट उपलब्ध हैं और 30 तक विदेशी खिलाड़ियों के लिए स्लॉट हैं।


नीलामी में इन भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी...

IPL 2024 Auction Uncapped Indian players list, IPL 2024 Auction, IPL 2024, IPL Auction, sports, आईपीएल 2024 नीलामी अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों की सूची, आईपीएल 2024 नीलामी, आईपीएल 2024, आईपीएल नीलामी, खेल

 

 

अभिमन्यु ईश्वरन 
बंगाल के इस सलामी बल्लेबाज ने इस साल की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया और सात पारियों में 248 रन बनाए हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में चोट के कारण सिर्फ चार पारियों में 90.66 के औसत से 272 रन बनाने में सफल रहे। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। 

 

IPL 2024 Auction Uncapped Indian players list, IPL 2024 Auction, IPL 2024, IPL Auction, sports, आईपीएल 2024 नीलामी अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों की सूची, आईपीएल 2024 नीलामी, आईपीएल 2024, आईपीएल नीलामी, खेल

 


अर्शिन कुलकर्णी
सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर वर्तमान में भारत U19 टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका में अगले साल होने वाले विश्व कप की तैयारी कर रहा है। अर्शिन ने अंडर 19 एशिया कप में बढ़िया प्रदर्शन किया है। वह महाराष्ट्र प्रीमियर लीग (एमपीएल) में भी ईगल नासिक टाइटंस के लिए 54 गेंदों में 117 रनों की तूफानी पारी खेल चर्चा में आए थे। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। 

 

 

IPL 2024 Auction Uncapped Indian players list, IPL 2024 Auction, IPL 2024, IPL Auction, sports, आईपीएल 2024 नीलामी अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों की सूची, आईपीएल 2024 नीलामी, आईपीएल 2024, आईपीएल नीलामी, खेल


हार्विक देसाई
गुजरात के सौराष्ट्र के भावनगर के रहने वाले देसाई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सात पारियों में 67.20 की औसत और 175 की स्ट्राइक रेट से 336 रन बना चुके हैं। उन्होंने एक शतक और दो अर्द्धशतक भी लगाए। 2018 पुरुष U19 विश्व कप में भारत के लिए विजयी रन बनाने वाले देसाई विकेटकीपर भी है। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए है।

 

IPL 2024 Auction Uncapped Indian players list, IPL 2024 Auction, IPL 2024, IPL Auction, sports, आईपीएल 2024 नीलामी अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों की सूची, आईपीएल 2024 नीलामी, आईपीएल 2024, आईपीएल नीलामी, खेल

 

मानव सुथार
बाएं हाथ के स्पिनरों के पूल में नया नाम मानव राजस्थान के श्री गंगानगर के रहने वाले हैं। जुलाई में एसीसी मेन्स इमर्जिंग कप के दौरान भारत 'ए' का सदस्य रहते हुए वह पांच मैचों में दस विकेट लेकर शीर्ष तीन विकेट लेने वालों में सबसे आगे रहे। वह आईपीएल 2022 में चैंपियनशिप जीतने के दौरान गुजरात टाइटन्स के लिए नेट गेंदबाज भी रहे थे और वर्तमान में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर भारत 'ए' टीम के साथ हैं। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए है।

 

 

प्रदोष रंजन पॉल
प्रदोष ने घरेलू सर्किट में तमिलनाडु के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने पिछले सीजन में रणजी ट्रॉफी में तीन शतक बनाए थे। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका 'ए' के ​​खिलाफ पहले चार दिवसीय मैच में भी उन्हें परीयता मिली थी। 'भारत 'ए' के ​​लिए उन्होंने पोटचेफस्ट्रूम में पदार्पण करते हुए 163 रन बनाए थे। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए है।

 

IPL 2024 Auction Uncapped Indian players list, IPL 2024 Auction, IPL 2024, IPL Auction, sports, आईपीएल 2024 नीलामी अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों की सूची, आईपीएल 2024 नीलामी, आईपीएल 2024, आईपीएल नीलामी, खेल

 

समीर रिजवी
यूपी टी20 लीग में रिजवी ने कानपुर सुपरस्टार्स के लिए 9 पारियों में दो शतक के साथ 455 रन बनाए थे। इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रिजवी ने सात पारियों में 69.25 के औसत और 139.89 के स्ट्राइक रेट से 277 रन बनाए, जिसमें दो अर्द्धशतक भी शामिल हैं। इसके बाद वह U23 लिस्ट ए प्रतियोगिता में अग्रणी रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए, जहां उन्होंने फाइनल में 50 गेंदों में 84 रन बनाए, जिससे उत्तर प्रदेश विजयी हुआ। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए है।

 

IPL 2024 Auction Uncapped Indian players list, IPL 2024 Auction, IPL 2024, IPL Auction, sports, आईपीएल 2024 नीलामी अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों की सूची, आईपीएल 2024 नीलामी, आईपीएल 2024, आईपीएल नीलामी, खेल

 

टी. रवि तेजा
हैदराबाद के ऑलराउंडर टी. रवि तेजा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 में अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में अपनी छाप छोड़ते हुए 7 पारियों में 10.10 की औसत और 7.11 की इकॉनमी रेट से 19 विकेट लिए। उन्होंने ढाका प्रीमियर लीग की 11 पारियों में 500 रन बनाए थे। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए है।