Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला खूब गरजा। गायकवाड़ ने मैदान में ऐसा कोई कोना नहीं छोड़ा जहां उन्होंने शॉट न खेला हो। वहीं गायकवाड़ ने इस मैच के ओवर में तीन छक्के भी जड़े और एक ओवर में कुल 20 रन बना दिए।

लखनऊ की ओर स्पिनर कृष्णप्पा गौतम पांचवा ओवर लेकर आए। गायकवाड़ ने उनको आड़े हाथों लेते हुए ओवर में तीन छक्के जड़ दिए। ओवर की पहली गेंद पर गायकवाड़ को कोई रन नहीं मिला, लेकिन दूसरी ही गेंद पर उन्होंने पीछे हटते हुए स्ट्रेट बाउंड्री की तरफ छक्का जड़ दिया। ओवर की तीसरी गेंद पर भी कोई रन नहीं बना, इसकी अगली गेंद पर फिर गायकवाड़ ने लोंग ऑफ की तरफ छक्का जड़ा। पांचवी गेंद पर उन्होंने दो रन हासिल किए और इसके बाद अंतिम गेंद पर फिर से लोंग ऑफ की तरफ छक्का जड़ दिया।
 

 

 

 

 

 

 

 पहले मैच में गायकवाड़ ने जड़े थे 92 रन

रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला आईपीएल 2023 के ओपनिंग मैच में भी खूब चला था। उन्होंने गुजारात टाइट्ंस के खिलाफ 50 गेंदों में 4 चौके और 9 छक्कों की मदद से 92 रनों की पारी खेली थी। हालांकि, सीएसके को उस मैच में 5 विकेट से हार मिली थी। सीएसके ने पहले बल्लेबाज करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए थे, जिसके जवाब में गुजरात ने यह लक्ष्य 20 ओवर की 2 गेंद पर हासिल कर लिया था।