Sports

स्पोर्ट्स डैस्क : एक बार फिर फैंस का महेंद्र सिंह धोनी के प्रति क्रेज देखने को मिला। आईपीएल 2023 के 41वें मैच में जब चेन्नई अपने ही घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ बल्लेबाजी कर रही थी तो मौजूद सभी फैंस धोनी की बैटिंग देखने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, जब धोनी आए तो उन्होंने ऐसे अंदाज में पारी का अंत किया, जिसे देख फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। पूरा स्टेडियम धोनी नाम के नारे से गूंज उठा। ऐसा क्रेज शायद ही किसी क्रिकेटर के लिए देखने को मिले। वो क्यों हम आपको बताते हैं-

जडेजा के आउट होते ही फैंस हुए खुश

दरअसल, रविंद्र जडेजा जब डेवोन कॉनवे के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे तो स्टेडियम में बैठे दर्शक धोनी की डिमांड कर रहे थे। वो धोनी को खेलते हुए देखने को बेताब नजर आ रहे थे। जैसे ही पारी के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर जडेजा आउट हुए तो फैंस खुश हो गए। अगर कोई बल्लेबाज आउट होता है तो फैंस निराश होते हैं क्योंकि इससे उनकी टीम को नुकसान होता है, लेकिन चिन्नास्वामी में फैंस का अलग रूप ही देखने को मिला जहां जडेजा के आउट होने पर खूब जश्न मनाते दिखे। ऐसा इसलिए, क्योंकि वह धोनी को मैदान पर देखने के लिए बेचैन थे। जडेजा ने 12 रन बनाए।

फिर आए धोनी...

जडेजा के आउट होते ही जैसे धोनी मैदान पर उतरे तो नजारा देखने लायक था। सामने गेंदबाज सैम कुरेन थे। ओवर की दूसरी गेंद पर धोनी शॉट लगाना चूक गए। फिर अगली गेंद पर उन्होंने एक रन लिया। ऊधर डेवोन ने भी अगली गेंद पर 1 रन लेकर धोनी को स्ट्राइक दे दी। अब एक बार फिर धोनी सामने आए। धोनी ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और लगातार 2 दनदनाते छक्के लगा दिए । धोनी ने 4 गेंदों में नाबाद 13 रन बनाए। उनकी इस पारी के दम पर चेन्नई ने 200 रनों का आंकड़ा भी हासिल कर लिया।