Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर एक बार फिर आईपीएल 2021 की अंक तालिका में टॉप स्थान हासिल कर लिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद को 134/9 पर रोक दिया। इसके बाद शिखर धवन, श्रेयस अय्यर औ ऋषभ पंत की बदलौत टीम ने 17.5 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया। 

इस जीत के साथ दिल्ली के 9 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक हो गए हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे स्थान पर खिस्क गई है जिसके 8 में से 6 जीत के साथ 12 अंक हैं। इसके अलावा प्वाइंट टेबल में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

ऑरेंज कैप 

दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर शिखर धवन 37 गेंदों पर 42 रन बनाकर ऑरेंज कैप होल्ड किए हुए हैं। उनके 9 मैचों में कुल 422 रन हो गए हैं। वहीं दूसरे नम्बर पर पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल हैं जिनके 380 रन हैं। पंजाब के मयंक अग्रवाल (327) और सीएसके के फॉफ डुप्लेसिस (320) क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। पृथ्वी शॉ जिन्होंने 11 रन बनाए उनके कुल 319 रन हो गए हैं और टॉप पांच में शामिल हैं। 

पर्पल कैप 

आरसीबी के हर्षल पटेल 17 विकेट्स के साथ पर्पल कैप होल्ड किए हुए हैं। वहीं दिल्ली के अवेश खान जिन्हें हैदराबाद के खिलाफ एक भी विकेट नहीं मिला वह अभी भी 14 विकेट्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं। क्रिस मौरिस के भी 14 विकेट्स हैं लेकिन औसत के कारण वह तीसरे स्थान पर हैं। पंजाब के अर्शदीप सिंह 12 विकेट्स के साथ चौथे स्थान पर हैं। वहीं राशिद खान एक बार फिर टॉप 5 में आ गए हैं। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ एक विकेट लिया और आईपीएल 2021 में कुल 11 विकेट्स के साथ पांचवें नम्बर पर हैं।