Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज कोलकाता में हुई। नीलामी में आठ टीमें ने 73 स्लाॅट्स के लिए 338 खिलाड़ियों पर बोली लगाई। इस दौरान आईपीएल 2020 के सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस (Most Expensive Player in IPL 2020 Pat Cummins) रहे जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने सर्वाधिक 15.50 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। इसी के साथ ही ग्लेन मैक्सवेल और क्रिस्टोफर मॉरिस के लिए क्रमशः दूसरी और तीसरी सबसे बड़ी बोली लगी। किंग्स इलेवन पंजाब ने मैक्सवेल के लिए 10.75 करोड़ और माॅरिस के लिए राॅयल चैलेंजर बेंगलुरु ने 10 करोड़ की बोली लगाई। खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है -

आईपीएल 2020 में बिके खिलाड़ियों की लिस्ट

PunjabKesari

राजस्थान राॅयल्स ने एक करोड़ अदा कर टाम कर्रेन को अपनी टीम में लिया

PunjabKesari

आरसीबी ने इसुरु उदाना को 50 लाख में खरीदा 

PunjabKesari

दिल्ली कैपिटल्स ने ललित यादव को 20 लाख के बेस प्राइज पर टीम में शामिल किया।

PunjabKesari

बैंगलुरु ने शाहबाज अहमद को 20 लाख में खरीदा 

PunjabKesari

केकेआर ने निखिल नायक को 20 लाख के बेस प्राइज में खरीदा 

PunjabKesari

एंड्रयू टाई को राजस्थान राॅयल्स ने एक करोड़ के बेस प्राइज में खरीदा। 

PunjabKesari

तीसरी बारी में बिके डेल स्टेन, आरसीबी ने 2 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल किया।

PunjabKesari

चेन्नई ने आर साई किशोरी को बेस प्राइज पर खरीदा 

दूसरी बार लकी रहे मार्कस स्टोइनिस, दिल्ली ने 4.8 करोड़ की बोली लगाकर इस ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर को राजस्थान से छीना

PunjabKesari

मुंबई के तुषार देशपांडे दिल्ली में शामिल हुए। 20 लाख में बिके

मुश्ताक अली ट्राॅफी टी20 2019-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले आर साई किशोर को चेन्नई ने 20 लाख में खरीदा

दूसरी बार बिके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब ने लगाई 55 लाख की बोली, बेस प्राइज था 20 लाख

कर्नाटक के एक और आलराउंडर पवन देशपांडे को आरसीबी ने 20 लाख में खरीदा

PunjabKesari

दिल्ली कैपिटल्स ने मोहित शर्मा को 50 लाख के बेस प्राइज पर अपनी टीम में शामिल किया।

20 लाख के बेस प्राइज पर बिके आलराउंडर संजय यादव, हैदराबाद ने खरीदा

राजस्थान ने कर्नाटक के आलराउंडर अनिरुद्ध जोशी को 20 लाख में खरीदा

मुंबई इंडियंस ने राजकुमार बलवंत राय सिंह और दिग्विजय देशमुख को 20 लाख के बेस प्राइज पर खरीदा 

PunjabKesari

हदराबाद ने जम्मू और कश्मीर के खिलाड़ी अब्दुल समद को 20 लाख के बेस प्राइज पर अपनी टीम में शामिल किया।

किंग्स इलेवन ने तजिंदर ढिल्लों के लिए लगाई बोली, 20 लाख के बेस प्राइज पर खरीदा

48 साल के प्रवीण तांबे को केकेआर ने 20 लाख के बेस प्राइज पर खरीदा, नीलामी में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी है तांबे

50 लाख के बेस प्राइज के साथ ओशेन थॉमस ने राजस्थान राॅयल्स में की वापसी

आरसीबी ने केन रिचर्डसन को 4 लाख में खरीदा

पंजाब ने क्रिस जोर्डन को 3 करोड़ में खरीदा 

फेबियन एलन को हैदराबाद ने बेस प्राइज 50 लाख में खरीदा

टॉम बैंटन को केकेआर ने एक करोड़ के बेस प्राइज पर खरीदा 

PunjabKesari

ऑस्ट्रेलियाई पेसर जोश हेजलवुड को चेन्नई ने 2 करोड़ में खरीदा 

जिमी नीशम को पंजाब ने 50 लाख के बेस प्राइज पर खरीदा 

2 करोड़ के बेस प्राइज पर बिके मिशेल मार्श, सनराइजर्स ने खरीदा 

75 लाख के बेस प्राइज पर बिके डेविड मिलर, राजस्थान ने खरीदा

शिमराॅन हेटमायर को दिल्ली ने 7.75 करोड़ में खरीदा 

PunjabKesari

पंजाब ने रवि बिश्नोई को 2 करोड़ में खरीदा। 20 लाख के बेस प्राइज से 10 गुणा महंगा बिका

कोलकाता ने तमिलनाडु के स्पिनर एम सिद्धार्थ को 20 लाख के बेस प्राइज पर खरीदा

पंजाब ने इशान पोरेल को 20 लाख के बेस प्राइज में खरीदा

20 लाख बेस प्राइज वाले भारत अंडर 19 के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी को राजस्थान ने 1.3 करोड़ में खरीदा। 

राजस्थान ने बेस प्राइज 20 लाख में खरीदा आकाश सिंह 

अनुज रावत को राजस्थान राॅयल्स ने 80 लाख रुपए में खरीदा। बेस प्राइज था 20 लाख 

यशसवी जायसवाल को राजस्थान राॅयल्स ने 2.4 करोड़ में खरीदा।

कोलकाता के हुए वरुण चक्रवर्ती, 4 करोड़ में खरीदा, पिछले साल 8.4 करोड़ में बिके थे।

दीपक हुड्डा को पंजाब ने 60 लाख रुपए में खरीदा

प्रियम गर्ग को 1.9 करोड़ में हैदराबाद ने खरीदा

विराट सिंह 1.9 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद से हुए। बेस प्राइज था 20 लाख

राहुल त्रिपाठी को आरसीबी ने 60 लाख में खरीदा

PunjabKesari

पंजाब से बिडिंग वार में चेन्नई ने 6.75 करोड़ में पीयूष चावला को खरीदा

बेस प्राइज से 17 गुणा महंगे बिके शेल्डन कॉटरेल, किंग्स इलेवन ने 8.5 करोड़ में खरीदा

एक करोड़ के बेस प्राइज वाले नाथन कुल्टर-नाइट 8 करोड़ में बिके, मुंबई इंडियंस ने खरीदा

PunjabKesari

एलेक्स कैरी को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.40 करोड़ में खरीदा

क्रिस मॉरिस को आरसीबी ने 10 करोड़ में खरीदा 

PunjabKesari

चेन्नई सुपरकिंग्स ने सैम कुरेन को 5.50 करोड़ में खरीदा

पैट कमिंस पर केकेआर ने खेला बड़ा दाव, 15.50 करोड़ में खरीदा 

क्रिस वोक्स को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.50 करोड़ में खरीदा 

किंग्स इलेवन पंजाब ने ग्लैन मैक्सवेल को 10.75 करोड़ में खरीदा 


आरोन फिंच को 4.40 करोड़ में आरसीबी ने खरीद लिया है।

जेसन राॅय को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.50 करोड़ में खरीदा 

राॅबिन उथप्पा को राजस्थान ने 3 करोड़ में खरीदा 

इयोन मॉर्गन को 5.25 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा 

क्रिस लिन को मुंबई इंडियंस ने 2 करोड़ में खरीदा