Sports

जालन्धर : ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने शानदार बैटिंग करते हुए अपना पांचवां शतक पूरा किया। 172वां मैच खेल रहे कोहली ने इसीके साथ सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वार्नर और शेन वाटसन द्वारा बनाए गए 4-4 शतकों का रिकॉर्ड पीछे कर दिया। अब कोहली से आगे सिर्फ क्रिस गेल हैं जोकि आईपीएल में छह शतक लगा चुके हैं।देखें रिकॉर्ड-
आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक

IPL 2019 : Virat Kohli smash 5th Century of IPL Career

6 क्रिस गेल, किंग्स इलैवन पंजाब
5 विराट कोहली, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
4 डेविड वार्नर, सनराइजर्स हैदराबाद
4 शेन वाटसन, चेन्नई सुपर किंग्स
3 एबी डीविलियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

कोहली है आईपीएल के हाईएस्ट रनर
IPL 2019 : Virat Kohli smash 5th Century of IPL Career

कोहली 37 अर्धशतक बनाकर रिकॉर्ड तो बना ही चुके हैं। साथ ही बता दें कि वह आईपीएल के हाईएस्ट रनर भी है। उनके नाम 5326 रन दर्ज हैं। उन्होंने इसी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना (अब 5192) को पीछे छोड़ा था। देखें रिकॉर्ड-
5326 विराट कोहली, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
5192 सुरेश रैना, चेन्नई सुपर किंग्स
4716 रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस
4464 डेविड वार्नर, सनराइजर्स हैदराबाद
4349 शिखर धवन, दिल्ली कैपिटल्स

कोहली चौके लगाने में चौथे स्थान पर
IPL 2019 : Virat Kohli smash 5th Century of IPL Career

495 शिखर धवन, दिल्ली कैपिटल्स
491 गौतम गंभीर, दिल्ली/कोलकाता
473 सुरेश रैना, चेन्नई सुपर किंग्स
471 विराट कोहली, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
445 डेविड वार्नर, सनराइजर्स हैदराबाद