Sports

जालन्धर : सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार अर्धशतक बनाकर न सिर्फ स्टेडियम में बैठे दर्शकों का मनोरंजन किया बल्कि साथ ही साथ आईपीएल का एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वार्नर सीजन में लगातार पांच फिफ्टी लगा चुके हैं। इसके अलावा सीएसके के खिलाफ छठ फिफ्टी लगाकर भी उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आइए देखें वार्नर द्वारा चेन्नई के मैदान पर बनाई गई एक फिफ्टी के कारण कितने रिकॉर्ड टूटे।

सीएसके के खिलाफ छह फिफ्टी

IPL 2019 : David warner make big record in CSK V SRH match
वार्नर सीएसके के खिलाफ छह फिफ्टी लगा चुके हैं। ऐसा कर वह तीन और दिग्गजों की भी बराबरी कर चुके हैं। देखें रिकॉर्ड-
6 - शिखर धवन
6 - विराट कोहली
6 - रोहित शर्मा
6 - डेविड वार्नर

सीएसके के खिलाफ लगातार 5 फिफ्टी : वार्नर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लगातार 5वीं फिफ्टी (90, 53, 61, 50, 57) लगाई है। 

हैदराबाद के लिए एक सीजन बनाने सबसे अधिक रन
IPL 2019 : David warner make big record in CSK V SRH match

848 - डेविड वार्नर, 2016
735 - केन विलियमसन, 2018
641 - डेविड वार्नर, 2017
566 - डेविड वार्नर, 2019
562 - डेविड वार्नर, 2015
528 - डेविड वार्नर, 2014

वार्नर ने सीजन में लगातार 5वीं फिफ्टी लगाई
IPL 2019 : David warner make big record in CSK V SRH match

70 नाबाद बनाम किंग्स इलैवन पंजाब
51 बनाम दिल्ली कैपिटल्स
50 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 
67 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
57 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
(वार्नर ने पांच फिफ्टी लगाकर वीरेंद्र सहवाग और जोस बटलर की बराबरी की। सहवाग ने 2012 में तो बटलर ने 2018 में यह रिकॉर्ड बनाया था।)

IPL 2019 : David warner make big record in CSK V SRH match

बता दें कि आईपीएल हिस्ट्री में लगातार किसी टीम के खिलाफ 7 फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड भी डेविड वार्नर के नाम है। वार्नर ने आरसीबी के खिलाफ 2014 से 2016 के वकफे के दौरान 7 फिफ्टी लगाई थी। पंजाब के खिलाफ भी वार्नर लगातार सात फिफ्टी लगा चुके हैं।