Sports

जालन्धर : बीसीसीआई ने आईपीएल-12 के शुरू होने की तारीख आखिरकार घोषित कर दी है। क्रिकेट का यह महाकुंभ अब 23 मार्च से शुरू होगा। बड़ी बात यह है कि बीसीसीआई ने अभी सिर्फ 17 गेम्स की डेट जारी की है। इसके पीछे आम चुनावों को बड़ी वजह माना जा रहा है। बहरहाल, आईपीएल का शुरुआती मैच गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के बीच होगा। आईपीएल की वेबसाइट पर एक बयान में कहा गया है- एक बार जब चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी जाती है तो हम पहले दो सप्ताह के अंदर के किसी मुद्दे को देखेंगे और साथ ही स्थानीय अधिकारियों के साथ चुनावी तारीखों के मद्देनजर आईपीएल के शेष कार्यक्रम को तैयार किया जाएगा।
IPL 12 date announced, CSK face RCB in first match

अभी तक सिर्फ 17 मैचों की डेट घोषित होने के कारण कुल 8 मैदानों पर दिल्ली कैपिट्ल्स और आरसीबी 5-5 जबकि बाकी टीमें 4-4 मैच खेल लेंगी।  बीसीसीआई के सूत्र बताते हैं कि आम चुनावों के चलते ऐसा किया गया है। इसके साथ इस बात पर भी मुहर लग गई है कि आईपीएल का पूरा आयोजन भारत में ही किया जाएगा। आईपीएल का फाइनल मैच चेन्नई में करवाया जाएगा। 

यहां देखें 23 मार्च से 5 अप्रैल तक होने वाले मैचों का शेड्यूल
IPL 12 date announced, CSK face RCB in first match
23 मार्च - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - रात 8 बजे
24 मार्च- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - शाम 4 बजे
24 मार्च - मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल - रात 8 बजे
25 मार्च- राजस्थान रॉयल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब - रात 8 बजे
26 मार्च - दिल्ली राजधानियों बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - रात 8 बजे

27 मार्च - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब - रात 8 बजे
28 मार्च - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस - रात 8 बजे
29 मार्च - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स - रात 8 बजे
30 मार्च - किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस - शाम 4 बजे
30 मार्च - दिल्ली कैपिटल बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - रात 8 बजे

31 मार्च - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - शाम 4 बजे
31 मार्च - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - रात 8 बजे
1 अप्रैल - किंग्स इलेवन पंजाब बनाम दिल्ली कैपिटल - 8pm
2 अप्रैल - राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - रात 8 बजे

3 अप्रैल - मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - रात 8 बजे
4 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - रात 8 बजे
5 अप्रैल - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - रात 8 बजे