Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : मैड्रिड ओपन 2026 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी इगा स्वियातेक को मैच के बीच में ही टूर्नामेंट से हटना पड़ा। अमेरिकी खिलाड़ी Ann Li के खिलाफ खेलते हुए स्वियातेक ने अज्ञात बीमारी के चलते रिटायर हर्ट होने का फैसला किया।

मैच का हाल: ली को मिला फायदा

जब स्वियातेक ने मुकाबला छोड़ा, उस समय एन ली 7-6 (4), 2-6, 3-0 से आगे चल रही थीं। निर्णायक सेट में पिछड़ने के बाद स्वियातेक ने मेडिकल टाइमआउट लिया और कुछ देर बाद कोर्ट पर लौटीं, लेकिन अपनी स्थिति में सुधार न देख उन्होंने मैच से हटने का फैसला किया।

डिफेंडिंग चैंपियन का सफर खत्म

मैड्रिड ओपन 2024 की चैंपियन स्वियातेक इस बार खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही थीं, लेकिन बीमारी के कारण उनका सफर समय से पहले ही समाप्त हो गया। इससे टूर्नामेंट में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

एन ली का शानदार प्रदर्शन

इस जीत के साथ विश्व रैंकिंग में 34वें स्थान पर काबिज एन ली ने टॉप-10 खिलाड़ी के खिलाफ अपने करियर की दूसरी जीत दर्ज की। उनका अगला मुकाबला Leylah Fernandez से होगा, जहां वह अपनी लय बरकरार रखना चाहेंगी।