Sports

ब्यूनस आयर्सः भारतीय अंडर-18 पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने युवा ओलंपिक खेलों की फाइव ए साइड प्रतियोगिता में विजयी शुरुआत करते हुए अपने अपने मैच जीत लिए। भारतीय पुरुष टीम ने अपने पहले मुकाबले में बंगलादेश को 10-0 से पीट दिया जबकि महिला टीम ने ऑस्ट्रिया को 4-2 से और उरुग्वे को 2-1 से हराया।  

भारतीय पुरुष टीम की बंगलादेश पर 10-0 की जीत में रबिचन्द्र मोइरन्ग्थेम (9, 20), सुदीप चिरमाको (11, 17) और कप्तान विवेक सागर प्रसाद (9, 18) ने दो-दो तथा शिवम आनंद (4), राहुल कुमार राजभर (4), संजय (6) और मङ्क्षनदर सिंह (12) ने एक-एक गोल किया। भारत ने आधे समय तक 5-0 की बढ़त बना ली थी। भारत का अगला मुकाबला ऑस्ट्रिया से होगा।  

भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रिया को 4-2 से पराजित किया। भारत की जीत में लालरेंसियामि (4, 17), सलीमा टेटे (5) और मुमताका खान (16) ने गोल किये। भारतीय महिला टीम ने अपने अगले मुकाबले उरुग्वे को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। स्ट्राइकर लालरेंसियामि ने पहले और 19 वें मिनट में दो गोल दागे। महिला टीम का तीसरा मुकाबला वानातू से होगा।