इंदाैर : भारत के खिलाफ तीन टी20आई मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज रिले रोसाैव ने तूफानी शतक जड़ा। रिले ने भारतीय गेंदबाजों की क्लास लेते हुए महज 48 गेंदों में ही शतक पूरा कर दिया। यह उनके टी20आई करियर का पहला शतक भी रहा, जो उनके 21वें मैच में आया। इससे पहले उनका उच्चत्तम स्कोर नाबाद 96 था।
रिले ने 48 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें 7 चाैके तो 8 दनदनाते छक्के आए। इस तरह रिले ने महज 15 गेंदों में ही बाउंड्री के जरिए ही 76 रन बना डाले। इस सीरीज में यह साउथ अफ्रीका की ओर से दूसरा शतक भी रहा। गवाहाटी में हुए दूसरे मैच में डेविड मिलर ने भी शतकीय पारी खेली थी। इस तरह ऐसा तीसरी बार हुआ है जब किसी एक ही टी20 सीरीज में किसी एक ही टीम के दो बल्लेबाजों ने शतक लगाए हों। इससे पहले 2015 में विंडीज के खिलाफ हुई टी20 सीरीज के दाैरान फाफ डु प्लेसिस आैर मोर्ने वान वैन ने शतक लगाए थे। वहीं 2018 में इग्लैंड के खिलाफ हुई टी20 सीरीज के दाैरान रोहित शर्मा व केएल राहुल ने शतक लगाए थे।

भारत के खिलाफ लगे खूब छक्के
साउथ अफ्रीका ने अपनी पारी में 16 छक्के लगाए, जिसकी बदाैलत उनका स्कोर 227 तक पहुंचा। दूसरी बार ऐसा हुआ है जब भारतीय गेंदबाजों ने एक पारी में 16 छक्के खाए। इससे पहले 2010 में आस्ट्रेलिया ने एक पारी में 16 छक्के लगाए थे। वहीं भारत के खिलाफ एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकाॅर्ड विंडीज टीम के पास है, जिन्होंने 2016 में लॉडरहिल में 21 छक्के लगाए थे।
दूसरा बड़ा स्कोर
इसके अलावा यह भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी रहा। गुवाहाटी में हुए दूसरे टी20 मैच में भी साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 221 रन बना दिए थे, लेकिन वह 16 रन से हार गए थे। वहीं विंडीज के नाम भारत के खिलाफ सबसे बड़ा टी20आई स्कोर खड़ा करने का रिकाॅर्ड है। विंडीज ने 2016 में 6 विकेट खोकर 245 रन बना दिए थे।
भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर-
245/6 विंडीज द्वारा 2016 में
227/3 साउथ अफ्रीका द्वारा 2022 में
221/3 साउथ अफ्रीका द्वारा 2022 में
221/5 आयरलैंड द्वारा 2022 में
खूब पिटे भारतीय बाॅलर
टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आए अफ्रीकी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। दीपक चाहर को छोड़कर सब बेबस दिखे। उन्होंने 24 रन दिए पर विकेट नहीं ले सके। वहीं अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट जरूर लिए, लेकिन 62 रन भी लुटा दिए। वह सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। वहीं रविचंद्रन अश्विन बिना विकेट लिए 37 रन लुटाल बैठे। अक्षर पटेल फिर फेल दिखे। उन्होंने 1 विकेट लेते हुए 13.20 की इकोनोमी से 53 रन लुटा दिए। वहीं हर्शल पटेल ने बिना विकेट लिए 45 रन लुटाए।