Sports

स्पोर्ट्स डैस्क : न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20आई मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पारी के आखिरी ओवर में बुरी तरह पिट गए। एक समय लगा कि भारतीय टीम कम स्कोर पर ही न्यूजीलैंड को रोकने में सफल होगी, लेकिन आखिरी ओवर फेंकने आए अर्शदीप ने लगातार 3 छक्के खाने के समेत 27 रन लुटा दिए जिसकी बदाैलत न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारिक 20 ओवर में 176 रन बना दिए। 

यूं पिटे अर्शदीप

पहली गेंद - नो बाॅल पर 6 रन
पहली गेंद - 6 रन
दूसरी गेंद - 6 रन
तीसरी गेंद - 4 रन
चाैथी गेंद - कोई रन नहीं 
पांचवीं गेंद - 2 रन 
छठी गेंद - 2 रन
कुल रन = 27 

आखिरी ओवर में बने 2 अर्धशतक

इस ओवर में दो अर्धशतक भी पूरे होते दिखे। एक बल्लेबाज डेरिल मिशेल द्वारा तो दूसरा अर्शदीप...मिशेल ने इसी ओवर में जैसे ही लगातार तीसरा छक्का पूरा किया तो उन्होंने 26 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया। यह उनका चाैथा टी20आई अर्धशतक रहा। तो दूसरी ओर पिटाई खाने वाले अर्शदीप ने भी रन लुटाने का अर्धशतक भी पूरा कर लिया। अर्शदीप ने डेविन काॅनवे (52) का जरूर विकेट लिया, लेकिन उन्होंने कुल 51 रन खर्च भी कर दिए। हालांकि शुरूआती ओवर में उन्होने 8 की एवरेज से 24 रन खर्च किए थे, लेकिन आखिरी ओवर में उनकी लय बिगड़ गई। वहीं मिशेल ने 3 चाैके व 5 छक्के लगाते हुए 30 गेंदों में नाबाद 59 रनों की पारी खेली।

T20Is में भारतीय गेंदबाजों द्वारा सर्वाधिक बार 50+ रन दिए गए

3 - युजवेंद्र चहल
2 - मोहम्मद सिराज
2 - क्रुणाल पांड्या
2 - हर्षल पटेल
2 - अर्शदीप सिंह

पहले कभी नहीं हुआ ऐसा
इसके अलावा अर्शदीप के नाम अब सबसे खराब रिकाॅर्ड भी दर्ज हो गया है। अर्शदीप 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने सुरेश रैना के रिकाॅर्ड को पार किया है।

T20I में भारतीय गेंदबाजों द्वारा 20वें ओवर में दिए गए सर्वाधिक रन

27 - अर्शदीप सिंह 2023
26 - ,सुरेश रैना 2012
24 - दीपक चाहर 2022
23 - खलील अहमद 2018
23 - हर्षल पटेल 2022