Sports

स्पोर्ट्स डेस्ट : बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में भारत को 5 रन से हराते हुए सीरीज पर 2-0 से अजय बढ़त बना ली है। हालांकि, बांग्लादेश के लिए यह मैच जीतना आखिरी समय में उस समय मुश्किल हो गया था जब कप्तान रोहित शर्मा धुंधाधार पारी खेलकर मैच को रोमांचक स्थिति में ला दिया। रोहित ने 28 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए, जिसमें 3 चाैके व 5 छक्के शामिल रहे।

रोहित चोटिल थे, लेकिन जब भारत जीत से दूर चला गया था तो वह 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आ गए। रोहित ने तेज शाॅट खेलना शुरू कर दिए और बांग्लादेशी फैंस के चेहरों पर कुछ समय के लिए मायूसी ला दी। 43वें ओवर में जब शार्दुल ठाकुर 7 रन बनाकर आउट हुए तो भारत का स्कोर 7 विकेट पर 207 था। भारत जीत से दूर था लेकिन तभी रोहित ने क्रीज पर आकर सबको हैरान कर दिया। रोहित ने मैच को अंतिम ओवर तक ले जाने के लिए ताबड़तोड़ पारी खेलना शुरू की, लेकिन अंतिम गेंद पर जब जीत के लिए 6 रन चाहिए थे तो वह चूक गए। लेकिन फिर भी रोहित की पारी ने सबका दिल जीत लिया।

 PunjabKesari

ऐसा रहा आखिरी दो ओवरों का रोमांच
भारत को आखिरी दो ओवरों में जीत के लिए 40 रनों की जरूरत थी। मैच बिल्कुल बांग्लादेश के पक्ष में था, लेकिन तभी 49वें ओवर में रोहित के कहर से 20 रन आ गए। महमुदुल्लाह को रोहित ने पहली गेंद पर छक्का लगाया। फिर दूसरी गेंद वाइड रही जिसपर 3 रन आए। फिर रोहित ने दूसरी गेंद पर दो रन लिए। तीसरी गेंद पर रोहित ने छक्का लगाकर रोमांच बढ़ा दिया। चाैथी गेंद पर फिर रोहित ने 2 रन लिए। पांचवीं गेंद पर 1 रन आया, लेकिन आखिरी गेंद पर सिराज 12 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हो गए। 

अब भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रनों की जरूरत थी। मुस्ताफिजुर ओवर फेंकने आए। रोहित ने पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना, लेकिन दूसरी गेंद पर चाैका लगा दिया। फिर तीसरी गेंद पर भी चाैका आया। चाैथी गेंद पर रोहित चूक गए, लेकिन पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने सांसे थमा दी। आखिरी गेंद पर जीत के लिए 6 रन चाहिए थे पर रोहित शाॅट लगान से चूक गए।

बता दें कि बंगलादेश ने मेहदी हसन मिराज (100 नाबाद) के शतक और महमूदुल्लाह रियाद (77) के अर्द्धशतक के बाद इबादत हुसैन (45/3) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत तीन मैचों की शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। बंगलादेश ने भारत को 272 रन का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में भारत 266 रन ही बना सका।