स्पोर्ट्स डेस्क : भारत ने एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को यहां अफगानिस्तान को पारी और 300 रन के विशाल अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की। भारत ने इससे पहले 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में पारी और 272 रन से जीत दर्ज की थी।
पहली पारी में 152 रन पर आउट होने के बाद फॉलोऑन खेलने उतरी अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी में भी मात्र 112 रन पर सिमट गई। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की थी। भारत की ओर से पदार्पण मैच खेल रहे मानव सुथार सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने पहली पारी में 22 ओवर में 33 रन देकर छह विकेट झटके। वाशिंगटन सुंदर ने अफगानिस्तान की दूसरी पारी में चार विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। कुलदीप यादव को तीन विकेट मिले।
भारत की पारी और रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत
पारी और 300 रन बनाम अफगानिस्तान, मुल्लांपुर, 2026*
पारी और 272 रन बनाम वेस्टइंडीज, राजकोट, 2018
पारी और 262 रन बनाम अफगानिस्तान, बेंगलुरु, 2018
पारी और 239 रन बनाम बांग्लादेश, मीरपुर, 2007
पारी और 239 रन बनाम श्रीलंका, नागपुर, 2017
इतना ही नहीं इससे पहले अफगानिस्तान को भारत ने 2018 में पारी और 262 रन से हराया था जो उसकी अफगानिस्तान पर सबसे बड़ी जीत थी। यह मैच बेंगलुरु में 2018 में खेला गया था। वहीं 2025 में अफगानिस्तान को 2025 में जिमबाब्वे के खिलाफ हरारे में पारी और 73 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
टेस्ट में अफगानिस्तान की पारी के अंतर से हार
पारी और 300 रन बनाम भारत, मुल्लांपुर, 2026*
पारी और 262 रन बनाम भारत, बेंगलुरु, 2018
पारी और 73 रन बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, 2025
टेस्ट में अफगानिस्तान का सबसे कम स्कोर
103 बनाम भारत, बेंगलुरु, 2018
109 बनाम भारत, बेंगलुरु, 2018
112 बनाम भारत, मुल्लांपुर, 2026*
115 बनाम बांग्लादेश, मीरपुर, 2023
120 बनाम वेस्टइंडीज़, लखनऊ, 2019