Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और श्रीलंका के बीच वनडे विश्व कप 2023 का 33वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम का विश्व कप में अजय अभियान जारी है जिसे वह आगे भी कायम रखते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाने उतरेगी। वहीं श्रीलंका सेमीफाइनल में पहुचने के लिए उम्मीदों को जीवीत रखने के लिए उतरेगा। 

हेड टू हेड (वनडे में) 

कुल मैच : 167
भारत : 98 जीत
श्रीलंका : 57 जीत 

हेड टू हेड (विश्व कप में) 

कुल मैच : 9
भारत : 4 जीत
श्रीलंका : 4 जीत
नोरिजल्ट : एक 

पिच रिपोर्ट 

वानखेड़े स्टेडियम की पिच संतुलित है, जो बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को अच्छी सहायता प्रदान करती है। पिछले 20 मैचों में इस स्थान पर पहली पारी का औसत स्कोर 258 रन है। टॉस जीतने वाली टीम दिन की अन्य परिस्थितियों के आधार पर बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने का निर्णय ले सकती है।

मौसम 

2 नवंबर के मौसम पूर्वानुमान से पता चलता है कि भारत बनाम श्रीलंका मैच में बारिश के खलल डालने की कोई संभावना नहीं होगी। तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और नमी 53 फीसदी के आसपास रहने की उम्मीद है। 

ये भी जानें 

मोहम्मद सिराज ने इस विश्व कप में पहले पावरप्ले के अंदर केवल 2 विकेट लिए हैं।
वानखेड़े में रोहित का वनडे स्कोर 16, 20 और 10 रहा है।
विराट कोहली के नाम श्रीलंका के खिलाफ 10 वनडे शतक हैं।
थीक्षाना ने इस विश्व कप में सात मैचों में केवल पांच विकेट लिए हैं।

संभावित प्लेइंग 11 

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज 

श्रीलंका : पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका