Sports

कोलंबो : भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अपना दबदबा जारी रखते हुए श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मैच में एक और अर्धशतक जमाया और राहुल द्रविड़ को पछाड़कर देश के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में 44 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 66 रन बनाए। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 145 से ज्यादा रही। रोहित के नाम अब 264 मैचों में 49.23 की औसत, 92.29 की स्ट्राइक रेट, 31 शतक और 57 अर्द्धशतक के साथ 10,831 रन हो गए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 है। जोकि श्रीलंका के खिलाफ आया था। 

 

IND vs SL, Rohit Sharma, Rahul Dravid, Sachin Tendulkar, Team india, रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, टीम इंडिया


इसके अलावा एक सलामी बल्लेबाज के रूप में, रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे अधिक पचास से अधिक स्कोर दर्ज करने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। 43 शतक और 78 अर्द्धशतक के साथ रोहित ने सलामी बल्लेबाज के रूप में 121 बार 50 से अधिक रन बनाए हैं, जो सचिन (120 बार) से अधिक है। सचिन ने बतौर सलामी बल्लेबाज 45 शतक और 75 अर्द्धशतक लगाए हैं।

 

IND vs SL, Rohit Sharma, Rahul Dravid, Sachin Tendulkar, Team india, रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, टीम इंडिया

 

इसी तरह रोहित ने किसी मैच के पहले 10 ओवर के भीतर वनडे में चौथा अर्धशतक जमाया। वह वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड का पीछा कर रहे हैं, जिन्होंने वनडे मैचों के पहले 10 ओवरों में 7 अर्द्धशतक लगाए थे। रोहित हाल ही में छक्के मारने वाली मशीन बन गए हैं, उन्होंने जनवरी 2023 से एकदिवसीय मैच के पहले पावरप्ले (10 ओवर) में 54 छक्के लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर 24 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। रोहित ने इस दौरान 28 पारियों में 52.96 की औसत से 1,377 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 11 अर्द्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 131 है। 

 


ऐसा रहा मैच का हाल
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अविष्का फर्नांडो (62 गेंदों में 40), कामिंदु मेंडिस (44 गेंदों में 40) और डुनिथ वेललेज (35 गेंदों में 39) की पारियों से श्रीलंका ने 50 ओवरों में 240/9 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर (3/30), और कुलदीप (2/33) भारत के शीर्ष गेंदबाज रहे। भारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जोरदार शुरूआत की। रोहित ने एक बार फिर से तेजतर्रार पचासा लगाया लेकिन इसके बाद भारतीय टीम ने लगातार विकेट गंवा दिए। श्रीलंका के जेफरी वांडरसे ने अपनी 7 ओवरों में ही भारत के 6 विकेट चटका लिए थे। लेकिन इसके बाद अक्षर ने एक छोर संभालकर स्कोर आगे बढ़ाया।


दोनों टीमों की प्लेइंग 11
श्रीलंका :
पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानाज, डुनिथ वेललेज, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह