Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : टी20 विश्व कप 2022 में भारत ने अपने अभियान की शुरूआत कर दी है और पहला मैच चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेला जा रहा है। मैच से पहले राष्ट्रीय गान के समय भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भावुक हुए नजर आए। इस भावुक पल का वीडियो आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने शेयर किया है। 

मुंबई इंडियन द्वारा शेयर की गई वीडियो में देखा जा सकता है कि राष्ट्रगान के दौरान रोहित कैसे भावनाओं में बह गए। उनकी आंखें भर आई और उन्होंने अपनी आंखें बंद कर लीं। कई क्रिकेट प्रशंसकों ने अपने कप्तान को मैदान पर कई तरह की भावनाओं का अनुभव करते हुए देखकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाए भी शेयर की हैं। 

गौर हो कि भारत-पाकिस्तान दोनों की आज से टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरूआत कर रहे हैं। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। अर्शदीप ने शानदार गेंदबाजी का नमुना पेश करते हुए बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के दो मुख्य विकेट्स अपने नाम किए।